नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Ayodhya News:जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया बांके से प्रहार जिला अस्पताल मे हुई मौत पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान::बहुजन प्रेस – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Ayodhya News:जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया बांके से प्रहार जिला अस्पताल मे हुई मौत पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान::बहुजन प्रेस

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: मिल्कीपुर -अयोध्या::गोपीनाथ रावत  {LMP} :: Published Dt.10.04.2023 ::जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया बांके से प्रहार जिला अस्पताल मे हुई मौत पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान::बहुजन प्रेस -सम्पादक :मुकेश भारती:www.Bahujanindia24news.com


Gopi Nath Rawat: Bureau Report Milki- Ayodhya

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Ayodhya News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :गोपीनाथ रावत । जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया बांके से प्रहार जिला अस्पताल मे हुई मौत पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान:Bahujan Press-Mukesh Bharti
मिल्कीपुर-अयोध्या: जमीनी विवाद के चलते खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया पूरे जखवा गांव में 9 अप्रैल रविवार कीरात 12 बजे छोटे भाई ने छप्पर में सो रहे बड़े भाई की बांके से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया जिसे जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है डायल 112पर फोन करने के बाद भी पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठ रहा हैं
खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी जयकरण और जयराम दोनों सगे भाई थे इनके एक भाई की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है जिसकी जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चला आ रहा था बताया गया है कि इस मामले को लेकर गांव के लोगों ने पंचायत भी किया और मामले का निस्तारण करा दिया गया लेकिन रविवार रात 12 बजे के लगभग जय बहादुर गोस्वामी उर्फ गोली बाबा पुत्र जयकरन उम्र लगभग 50 वर्ष ने अपने सगे भाई जय राम गोसाईं पुत्र जयकरन उम्र 60 वर्ष पर बांके से ताबडतोड कई वार करके घायल कर दिया।जबकि दोनों भाई लगभग 15 वर्ष के अलग अलग रह रहे थे बताया जा रहा है कि छप्पर के नीचे सो रहे जयराम पर गोली बाबा ने बाके से प्रहार कर दिया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें खंडासा सीएचसी पर भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर उनकी मौत हो गई बताया जाता है कि इन दोनों की पत्नियां भी आपस में सगी बहने थी ग्रामीणों के अनुसार इनके तीसरे भाई की मृत्यु होने के बाद उसी जमीन को लेकर दोनों लोगों के बीच विवाद होता चला आ रहा है जिसको गांव के लोगों ने पंचायत करके निपटारा करवा दिया था लेकिन बीच-बीच में दोनों लोग उसी बात को लेकर झगड़ा करते थे बताया गया है कि गोली बाबा नशे का आदी है और नशे में उसने इस घटना को अंजाम दिया है यहां पर सबसे महत्वपूर्ण है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद जब डायल 112 पर सूचना दी गई उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि घटनास्थल थाना परिसर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है यह भी कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्ष थाना और तहसील का चक्कर लगा चुके थे लेकिन पुलिस पूरे मामले में मूक दर्शक बनी रही और इतनी बड़ी घटना हो गई
थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गोपी नाथ रावत ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!