नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Pilibhit News:मिशन शक्ति योजना के तहत हजारा पुलिस ने अभियान ”गाँव गाँव ” चलाकर साइबर क्राइम को लेकर क्षेत्र की जनता व महिलाओं को किया जागरूक: Bahujan Press – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Pilibhit News:मिशन शक्ति योजना के तहत हजारा पुलिस ने अभियान ”गाँव गाँव ” चलाकर साइबर क्राइम को लेकर क्षेत्र की जनता व महिलाओं को किया जागरूक: Bahujan Press

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: पीलीभीत ::संतोष कुमार मित्रा  {C018} :: Published Dt.02.08.2023 :Time:9:25PM :: मिशन शक्ति योजना के तहत हजारा पुलिस ने अभियान ”गाँव गाँव ” चलाकर साइबर क्राइम को लेकर क्षेत्र की जनता व महिलाओं को किया जागरूक :बहुजन प्रेस -सम्पादक :मुकेश भारती : www. bahujan india 24 news .com


जिला संवाददाता :पीलीभीत

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Pilibhit News ।  ब्यूरो रिपोर्ट : संतोष कुमार मित्रा । Date :02 August (Month August 2023- Pilibhit News Serial: Weak -01):(01Days to 07 Days: No-03) (Year 2023 News No:38)


मिशन शक्ति योजना के तहत हजारा पुलिस ने अभियान ”गाँव गाँव ” चलाकर साइबर क्राइम को लेकर क्षेत्र की जनता व महिलाओं को किया जागरूक

हजारा -पीलीभीत।  पीलीभीत  के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशानुसार साइबर क्राइम तथा मिशन शक्ति योजना के तहत पुलिस द्वारा जिले के स्कूल, कॉलेजों, भीड़भाड़ वाली जगहों, तथा गांवों में अभियान चलाकर ग्रामीणों, छात्र छात्राओं तथा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में थाना हजारा पुलिस ने बुधवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में ट्रांस शारदा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरजूनियां फार्म में स्थापित जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में तथा ग्राम कबीरगंज में मिशन शक्ति योजना के तहत ग्रामीणों तथा महिलाओं को साइबर क्राइम को लेकर विस्तार से जानकारी दी।


हजारा पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजवीर सिंह के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल रेनू भारती तथा शिवानी मौर्य ने भरजूनियां फार्म में जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था के परिसर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को मिशन शक्ति, एंटी रोमियो तथा महिला शस्क्तिकरण से संबंधित जानकारियां महिलाओं को प्रदान की गई। इसके अलावा महिलाओं को अपराधियों से अपनी रक्षा तथा उनसे कैसे बचाव करें इसके लिए जानकारी दी गई। इसके साथ ही वहां मौजूद महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में बताकर महिलाओं को जागरूक किया।
इस दौरान मौके पर पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजवीर सिंह, कांस्टेबल कन्हैयालाल शर्मा, रिशभ नागर तथा महिला कांस्टेबल रेनू भारती तथा शिवानी मौर्य के साथ साथ संस्था के प्रबंधक निखिल सिंह, संजय सिंह समेत तमाम संस्था के कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!