Lakhimpur News:पीलीभीत /खीरी जिले में स्थित नानकसर गुरुद्वारा सिद्ध नगर में अमावस्या के मौके पर हुआ सुंदर दस्तार प्रतियोगिता
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: पीलीभीत ::संतोष कुमार मित्रा {C018} :: Published Dt.17.08.2023 :Time:9:25PM ::पीलीभीत -खीरी जिले में स्थित नानकसर गुरुद्वारा सिद्ध नगर में अमावस्या के मौके पर हुआ सुंदर दस्तार प्रतियोगिता :बहुजन प्रेस -सम्पादक :मुकेश भारती : www. bahujan india 24 news .com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Pilibhit News । ब्यूरो रिपोर्ट : संतोष कुमार मित्रा । Date :17 August (Month August 2023- Pilibhit News Serial: Weak -02):(015Days to 021 Days: No-05) (Year 2023 News No:40)
पीलीभीत /खीरी जिले में स्थित नानकसर गुरुद्वारा सिद्ध नगर में अमावस्या के मौके पर हुआ सुंदर दस्तार प्रतियोगिता
हजारा पीलीभीत । अमावस्या के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा नानकसर खजूरिया सिद्धनगर में सुंदर दस्तार /पगड़ी सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान तेज रफ्तार में पगड़ी बांधकर युवाओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में काफ़ी युवाओं ने भाग लिया।
यहां हम स्पष्ट कर दें कि दस्तार यानी पगड़ी का सिक्ख धर्म के साथ गहरा संबंध है। दस्तार सिक्ख संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। और सिक्खों में आस्था का प्रतीक है पगड़ी। सिक्ख धर्म में विलुप्त हो रहे अमीर विरसे के साथ युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से नानकसर खजूरिया सिद्धनगर गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को आयोजित अमावस्या को समर्पित विरसा संभाल सरदारी लहर के सौजन्य से सुंदर दस्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दस्तार मुकाबले में कई युवाओं ने हिस्सा लिया और अपने सिर पर सुंदर दस्तार सजाई। आयोजकों ने इस प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों में कराया था।
ग्रुप A से गगनदीप सिंह लखीमपुर खीरी से प्रथम स्थान पर, अमनप्रीत सिंह महंगापुर से दूसरे स्थान पर तथा लवप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप B से गुरकीरत सिंह पलिया से प्रथम स्थान पर, मेहरजीत सिंह बरेली फार्म से दूसरे स्थान पर तथा अमृत वीर सिंह महंगापुर से तीसरे स्थान पर रहे।

इसी तरह दोमाला प्रतियोगिता में तीन लड़कियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें हरमनप्रीत कौर बिजौरिया से प्रथम स्थान पर, मनमीत कौर पंजाबघाट से दूसरे स्थान पर तथा नमनप्रीत कौर बिजौरिया से तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में आयोजकों द्वारा प्रथम स्थान के लिए 2100 रुपये, दूसरे स्थान के लिए 1100 रुपये तथा तीसरे स्थान के लिए 500 रुपये का पुरस्कार रखा गया था। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा सम्मानित किया गया था। इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका नरविंदर सिंह पलिया, गुरलाल सिंह पलिया, प्रभदीप सिंह महंगापुर, विरेन्द्र सिंह लखीमपुर खीरी, जन्मप्रीत सिंह खजूरिया तथा गुरपिंदर सिंह पलिया ने निभाई। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जत्थेदार बाबा दीपा सिंह, प्रधान रणजीत सिंह, उप प्रधान महेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान निशान सिंह, स्टेज सेक्रेटरी सतनाम सिंह, पूर्व उप प्रधान निशान सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
