Mainpuri News:जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित विभाग के अधिकारियों संग बैठक की
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: मैनपुरी::अवनीश कुमार{C016} :: Published Dt.03.10.2023 :Time:5:10PM :जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित विभाग के अधिकारियों संग बैठक की अंतविर्भागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कायर्वाही करें-जिलाधिकारी:बहुजन प्रेस -संपादक : मुकेश भारती :www. bahujan india 24 news.com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Mainpuri News ।ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार।News Date:03 October (Month October 2023- Mainpuri News Serial: Weak -01)::(From 01Days to 07Days)::(Month October-News No:03):: (Year 2023 -News No:210)
जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित विभाग के अधिकारियों संग बैठक की अंतविर्भागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कायर्वाही करें-जिलाधिकारी।
मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने दि. 03 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दि. 16 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे दस्तक अभियान की द्वितीय अंतविर्भागीय बैठक के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों से साफ लहजे में कहा कि जनपद में वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर कायर् करें, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक अभियान के दौरान साफ-सफाई, झाड़ियों के कटान, नालियों में दवा का छिड़काव, जल निकासी के बेहतर प्रबंधन किए जाएं, जिन ग्रामों में बुखार से ज्यादा पीड़ित व्यक्ति हों। वहां स्वास्थ्य कैंप आयोजित कराकर बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए। नियमित रूप से जन-सामान्य को वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुए कहा कि नालियों की सफाई के बाद निकलने वाले सिल्ट को तत्काल हटाया जाए, कूड़ा उठान के भी बेहतर प्रबंध किए जाएं, नगरीय क्षेत्र में कहीं भी जल-भराव की स्थिति न रहे, जल-भराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नियमित अंतराल पर दवा का छिड़काव कराया जाए।

श्री सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी, प्र. चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच की सुविधा उपलब्ध रहे, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाओं की पयार्प्त उपलब्धता रहे, जिन ग्रामों में बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जानकारी मिले, तत्काल वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाए और बुखार से ग्रसित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं, चिकित्सा, स्वास्थ्य कमीर् स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपस्थित रहकर बीमार व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। जानकारी करने पर पाया कि जनपद में कुल 20 आर.आर.टी. टीमें गठित है। जिसमें से प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 02-02 टीमें तैनात है, जो तत्काल संज्ञान में आने पर क्षेत्र में जाकर बुखार की जांच कर रही है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक विद्यालय में वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाए, छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके घर तक जल पात्रों की नियमित सफाई करने, मच्छरों से बचाव हेतु पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, घर के आस-पास जल-भराव न होने देने, पशु बाड़ों के आस-पास नियमित रूप से सफाई करने का संदेश पहुंचे।
जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारियों को निदेर्शित करते हुये कहा कि पशुपालकों को पशु बाड़े की सफाई करने के लिए निदेर्शित किया जाये, पशु बाड़ों को यथासभंव आबादी से दूर रखा जाये। उन्होने जिला कृषि अधिकारी को आदेशित करते हुये कहा कि चूहा-छछूदंर की रोकथाम हेतु प्रभावी कायर्वाही करें। उन्होने कहा कि माइक्रोप्लान के अनुसार फॉगिंग, एंटी लावार् का छिड़काव कराया जाए, ग्रामीण क्षेत्रो में ऐसे स्थान जहां जल-भराव की स्थिति बनी रहती है उन्हे चिन्हित कर सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी जल निकासी के मुकम्मल इंतजाम करें।
बैठक में नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येन्द्र, डी.सी. एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन अंसारी, जिला कायर्क्रम अधिकारी सुप्रिया गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, प्र. चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
