Ayodhya News:ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन अधिवक्ताओं का तहसील बीकापुर सभागार में जिला सम्मेलन का आयोजन: Bahujan Press
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र {C01} :: Published Dt.08.10.2023 ::Time-8:30PM:: ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन अधिवक्ताओं का तहसील बीकापुर सभागार में जिला सम्मेलन का आयोजन :बहुजन प्रेस-संपादक: मुकेश भारती :www. Bahujan india 24 news.com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Ayodhya News। ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र ।Date:8 October। (Month October 2023- Ayodhya News Serial: Weak -02)::( 08 Days to 015 Days)(October Month-News No-18) (Year 2023 -News No:194)
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन अधिवक्ताओं का तहसील बीकापुर सभागार में जिला सम्मेलन का आयोजन
बीकापुर अयोध्या। 8/10/2023 ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन अधिवक्ताओं का स्वतंत्र संगठन है जो बार काउंसिल तथा बार एसोसिएशन के समानांतर नहीं बल्कि बार काउंसिल एवं बार एसोसिएशन का सहयोगी संगठन है जो अधिवक्ताओं के हित के लिए संघर्ष करता रहता है। उक्त विचार तहसील बीकापुर सभागार में आयोजित जिला सम्मेलन को ऑल इंडिया लायर्स यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुल्तानपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ला एडवोकेट ने व्यक्त करते हुए कहा । श्री शुक्ल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था उस आजादी को बचाए रखने की आवश्यकता है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम वर्मा ने कहा की एक अच्छा अधिवक्ता बनने के लिए अच्छा नागरिक होना जरूरी है ।

संचालन अवध राम यादव एडवोकेट ने किया। सम्मेलन को बीकापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबाद अहमद एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी एडवोकेट मोहम्मद इशहाक एडवोकेट लश्करी प्रसाद पांडे एडवोकेट बृजेश कुमार यादव एडवोकेट उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे एडवोकेट बैजनाथ तिवारी अली राजा एडवोकेट राम सिंह यादव एडवोकेट रामशंकर निषाद सबीना रानी एडवोकेट आदि ने अपना विचार व्यक्त किया । जिला सम्मेलन में 15 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई सर्वसम्मत से पदाधिकारी का चुनाव किया गया जिसमें जिलाअध्यक्ष मैनुद्दीन एडवोकेट जिला मंत्री अमरजीत यादव जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हारुन कोषाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद संयुक्त मंत्री अशोक कुमार मिश्रा को चुना गया 28 /29 अक्टूबर को प्रयागराज में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में अध्यक्ष और मंत्री को प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। सम्मेलन के अंत में आयोजक की तरफ से शामिल प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया गया।
ब्यूरो चीफ फूल चन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
