Lakhimpur News:वानप्रस्थ क्लब-” भारतीय संस्कृति के विविध आयाम” विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर :: पंकज कुमार राज :{LMP}:: Published Dt.10.10.2023 :Time:05:50PM :वानप्रस्थ क्लब-” भारतीय संस्कृति के विविध आयाम” विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन::बहुजन प्रेस-संपादक : मुकेश भारती : :www.bahujan india 24 news.com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Ambedkar Nagar News।ब्यूरो रिपोर्ट :पंकज कुमार राज।Date:10 October (Month October 2023- Lakhimpur News Serial: Weak -02::(From 08Days to 15Days):(Month October News No-04) (Year 2023 News No:78)
वानप्रस्थ क्लब, लखीमपुर खीरी द्वारा माह के द्वितीय व्याख्यानमाला के तत्वाधान में ” भारतीय संस्कृति के विविध आयाम” विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वल के साथ हुआ। व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित युवराज दत्त महाविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष चन्द्रा ने ” भारतीय संस्कृति के विविध आयाम ” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति ” सत्यं शिवम सुन्दरम ” की उदात्त भावना तथा शाश्वत मूल्यों एंव आध्यात्म का विशाल संगम है। इसकी विशिष्टतायें अनेक है। भारतीय सांस्कृतिक चिंतन में प्रारंभ से ही विश्वजनीन चेतना व्याप्त रही है।भारतीय संस्कृति के मनीषियों ने ‘ पृथ्वी हमारी माता है और हम भूमि पुत्र है’ के मूल उद्घोष के साथ आत्मवत सर्वभूतेषु और वसुधैव कुटुम्कम की जो उदघोषणा की थी वह आज भी प्रासंगिक है।
भारतीय संस्कृति का सर्वश्रेष्ठ गुण उसका विश्वमुखी होना है। अपने इस गुण के बल पर ही भारतीय संस्कृति को विश्व संस्कृति का मूलाधार होने का गौरव प्राप्त है। प्रोफेसर सुभाष चन्द्रा ने भारतीय सांस्कृतिक संकट की समस्याओं के आलोक में संस्कृति, प्रति संस्कृति और अपसंस्कृति के बारे भी विस्तार से चर्चा कर मूल्य आधारित जीवन पद्धति पर विचार प्रस्तुत किये। इसी क्रम में मेजर यज्ञ दत्त मिश्र ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित कविताएँ प्रस्तुत की तथा कर्नल सी०पी. मिश्रा ने भारतीय संस्कृति की नैतिक मान्यताओं पर विचार प्रस्तुत किये। व्याख्यानमाला कार्यक्रम की अध्यता करते हुए वानप्रस्थ क्लब के अध्यक्ष डा० डी० एन. शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सर्वे भवन्ति सुखिना का महत्तम आदर्श निहित है जो प्राणिमात्र के कल्याण की भावना के साथ मर्यादित आचरण व संस्कारों पर बल देता है।डॉ शुक्ल ने प्रोफेसर सुभाष चन्द्रा द्वारा उच्च शिक्षा व छात्र छात्राओं के बीच किये जा रहे नवाचारों का स्वागत करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में वानप्रस्थ क्लव के सचिव श्री हरि प्रसाद त्रिपाठी ने उपस्थित सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन किया।कार्यक्रम में नारायण सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, माता शरण चौबे तथा के आर पांडेय सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।
डॉ डी एन शुक्ल
अध्यक्ष
वानप्रस्थ क्लब, लखीमपुर खीरी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
