नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Ayodhya News:अयोध्या जिले की रामनगरी में रामलला मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के बाद उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने खुद अयोध्या पहुच संभाली कमान – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Ayodhya News:अयोध्या जिले की रामनगरी में रामलला मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के बाद उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने खुद अयोध्या पहुच संभाली कमान

1 min read

Ayodhya Temple

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र   {C01} :: Published Dt.23.01.2024 ::Time-10:30PM::अयोध्या जिले की रामनगरी में रामलला मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के बाद उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने खुद अयोध्या पहुच संभाली कमान:बहुजन प्रेस-संपादक: मुकेश भारती :www. Bahujan india 24 news.com


poolchandra
Bureau Report- Phoolchandra

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Ayodhya News। ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र । NewsDate: 23 January । (Month January 2024- Ayodhya News Serial: Weak -03)::( 21 Days to 27 Days)(January Month-News No-03) (Year 2024 -News No:03)


अयोध्या जिले की रामनगरी में रामलला मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के बाद उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने खुद अयोध्या पहुच संभाली कमान, लोगों से कहा- आपस में धक्का-मुक्की न करें,प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों रामभक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच गए। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राम भक्तो की भीड़ नियंत्रित करने के लिए खुद आकर मोर्चा संभालना पड़ा। हेलीकाप्टर से रामजन्मभूमि व राम पथ का हवाई सर्वेक्षण कर फिर राम मंदिर पहुंचे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से श्रद्धालुओं को संबोधित कर धैर्य बनाए रखने की अपील की।

Ayodhya Temple

सीएम योगी को प्रशासन और मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए अनुमान से बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को रामनगरी में व्यवस्था को सुचारू करने का निर्देश देते हुए रवाना किया। दोपहर में यहां पहुंचे दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर से भीड़ नियंत्रण के उपायों पर मंत्रणा कर आनन-फानन में उन्हें प्रभावी कराया। इसके बाद शाम सवा चार बजे के करीब खुद सीएम योगी भी रामनगरी पहुंच गए। पहले उन्होंने अयोध्या धाम का हवाई सर्वेक्षण कर रामजन्मभूमि पथ और राम पथ पर मौजूद भीड़ का आंकलन किया। इसके बाद उनका हेलीकाप्टर साकेत कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह सीधे राम मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए प्रभावी की गई व्यवस्था को परखा। प्रमुख सचिव गृह और डीजी एलओ से भी इस बारे में रिपोर्ट ली। साथ ही सभी रामभक्तों को बिना किसी अवरोध व व्यवधान के सुव्यवस्थित दर्शन कराने के निर्देश दिए।सीएम ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से राम मंदिर और अयोध्या धाम में मौजूद रामभक्तों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए यहां आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है। आप सभी धैर्य और संयम बनाए रखें। कोई भी हड़बड़ाए न, धक्का-मुक्की न करें। लाइन में लगकर प्रशासन और पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। सभी को दर्शन मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्था कर रखी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!