Ayodhya News:शताब्दी वर्ष में उनकी जयंती पर भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने पर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र {C01} :: Published Dt.24.01.2024 ::Time-10:30PM::शताब्दी वर्ष में उनकी जयंती पर भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने पर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया:बहुजन प्रेस-संपादक: मुकेश भारती :www. Bahujan india 24 news.com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Ayodhya News। ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र । NewsDate: 24 January । (Month January 2024- Ayodhya News Serial: Weak -03)::( 21 Days to 27 Days)(January Month-News No-04) (Year 2024 -News No:04)
शताब्दी वर्ष में उनकी जयंती पर भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने पर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
अयोध्या जिले के तारून क्षेत्र के जाना बाजार में जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी वर्ष में उनकी जयंती पर भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने पर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे सीनियर बालिका वर्ग 700 मी रेस में प्रियांशी राय बालक वर्ग में आयुष यादव ने बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग में सोनाक्षी बालक वर्ग मे आर्यन बने। बुधवार को मॉडर्न ग्रुप आफ स्कूल जाना बाजार के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न रेस प्रतियोगिताओं को मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुरेंद्र वर्मा विशिष्ट अतिथ के रूप में प्रीत सराफ ,शेर बहादुर शेर, प्रधानाचार्य कौशल किशोर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया ।
रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार जाना बाजार से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामनरेश वर्मा मार्ग तक 700 मी हुआ। लंबी रेस में बालिका वर्ग की प्रथम प्रियांशी राय ,द्वितीय अन्नया तिवारी, तृतीय साक्षी का कसौधन रही। सीनियर बालक वर्ग में प्रथम आयुष यादव, द्वितीय स्वास्तिक तिवारी ,तृतीय आदर्श यादव रहे ।जूनियर बालिका वर्ग 500 मीटर में प्रथम सोनाली तिवारी, द्वितीय रिया यादव, तृतीय जिज्ञासा सिंह रही ।जूनियर बालक में प्रथम आर्यन, द्वितीय अर्चित ,तृतीय अविरल रहे। इस मौके पर विजेताओं को उत्साहित करते हुए प्रबंधक रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा खेल से शरीर और मस्तिष्क दोनों का विकास होता है। तो वही प्रबंध निदेशक आशीष श्रीवास्तव ने भी बच्चों को उत्साहित किया। इस दौरान आशुतोष, नीरज सूर्यवंशी, व्यायाम शिक्षक प्रमोद यादव ,अनूप वर्मा, आनंद यादव ,रितेश, गुड्डू ,वंदना श्रीवास्तव ,शालिनी श्रीवास्तव आदि शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रही। विजेता प्रतिभागियों को 26 जनवरी को पुरस्कार दिया जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या -फूलचन्द्र।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
