नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्तीपुर : समस्तीपुर जिलाधिकारी ने किया समीक्षात्मक बैठक – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिलाधिकारी ने किया समीक्षात्मक बैठक

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
समस्तीपुर : (जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट )


समस्तीपुर : समस्तीपुर जिलाधिकारी ने किया समीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कोविड -19 टीकाकरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में निदेशक डीआरडीए, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गये।जिले के जिन पंचायतों में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा, उस पंचायत को बेस्ट पंचायत के अवॉर्ड से एवं संबंधित पंचायत के मुखिया को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर पर वैसे ब्लॉक जिनके जनसंख्या का 50 प्रतिशत का टीकाकरण कार्य पूर्ण होगा, उस प्रखंड को बेस्ट ब्लॉक के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वैसे सरकारी कर्मचारी जो कोविड – 19 वैक्सीन का दूसरा डोज ससमय नहीं लेते हैं, उन्हें अगले माह का वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। जिले में स्थित सभी दुकानदार / ऑटो चालक / बस चालक / मॉल के कर्मचारी / सड़क किनारे ठेला पर दुकान यथा फल / सब्जी विक्रेता इत्यादि को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया। टीकाकरण के प्रमाण के तौर पर टीकाकरण का सर्टिफिकेट अपने पास सुरक्षित रखे ताकि निरीक्षण के क्रम में दिखाया जा सके।जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी शिक्षक और कोचिंग संचालकों का जल्द ही टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। यदि टीकाकरण नहीं करवाते हैं तो वैसे संचालकों को स्कूल या कोचिंग खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को संयुक्त रुप से निर्देश दिया गया कि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का सत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।सभी दुकानों पर कर्मियों के टीकाकरण के अद्यतन स्थिति पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए यथा सभी स्टाफ टीकाकृत हैं। जिन दुकानों पर पोस्टर नहीं लगा होगा, उसे खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!