नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Ayodhya News:प्रशासन के उदासीनता के कारण पनप रहा है,जन आक्रोश , समय पर नहीं किया जा रहा है,समस्या निदान -भाकियू – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Ayodhya News:प्रशासन के उदासीनता के कारण पनप रहा है,जन आक्रोश , समय पर नहीं किया जा रहा है,समस्या निदान -भाकियू

1 min read
😊 Please Share This News 😊

प्रशासन के उदासीनता के कारण पनप रहा है,जन आक्रोश , समय पर नहीं किया जा रहा है,समस्या निदान -भाकियू

22 जून बीकापुर अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शहीद स्मारक तहसील परिसर बीकापुर के प्रांगण में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,पंचायत में बीकापुर तहसील क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर गहनता से अध्ययन किया गया, समस्या समाधान हेतु नायब तहसीलदार बीकापुर ,उपखंड अधिकारी विद्युत पंचायत में पहुंचकर बिन्दुवार वार्ता किया, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी वार्ता से संतुष्ट नहीं हुए और समस्या समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरना चलाने का निर्णय लिया।
पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि किसानों मजदूरों की छोटी-छोटी समस्याएं हैं जो तहसील प्रशासन के उदासीनता के कारण समाधान नहीं हो पा रहे हैं नाली, चकमार्ग व ग्राम समाज की भूमियों से अवैध कब्जा हटाने की जिम्मेदारी राजस्व प्रशासन की है राजस्व प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन नहीं कर रहा है यहां तक की शिकायत करने के बाद भी अवैध कब्जे नहीं हटाए जा रहे हैं। छुट्टा जानवरो पकड़वाकर गौशालाओं में जमा करके खेती को बचाया जाए और पशुओं पर गौशालाओं का टैक लगाया जाए, भयंकर गर्मी में पूरे वोल्टेज में विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन कम से कम 20 घण्टे करते हुए विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन न काटने की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसले को सुनाते हुए सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया कि एक हफ्ते के अंदर 25 साधारण सदस्य बनाकर स्वयं सक्रिय सदस्य बन जावे अन्यथा की दशा में पदाधिकारी नहीं रहेंगे। राम गणेश मौर्य कहां की अगर किसानों को इज्जत के साथ जीना है और अपनी समस्याओं का समाधान करना है तो भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करना होगा।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता /पदाधिकारी अधिकारियों के वार्ता व आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और एक-एक समस्याओं के समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरना चलाने का निर्णय लिया।
पंचायत को देवी प्रसाद वर्मा, तुलसीराम गोस्वामी, संतोष वर्मा, गब्बर गोस्वामी, मोहम्मद अली, जगदीश यादव, जितेंद्र कुमार, मस्तराम वर्मा, मंसाराम वर्मा ,बुधराम मौर्य, नाथूराम यादव, रामसहाय वर्मा, चुन्नीलाल, शेषमणि तिवारी, बैजनाथ निषाद, उर्मिला निषाद, जसमता देवी, लक्ष्मी देवी आदि लोगों ने संबोधित किया।

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या -फूलचन्द्र

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!