बसपा में बड़ी जिम्मेदारी आकाश आनंद निभा सकते हैं 2027 यूपी चुनाव में 9 अक्टूबर की रैली तय करेगी दिशा
1 min read
Akash Anand BSP National coordinator
|
😊 Please Share This News 😊
|
बसपा में बड़ी जिम्मेदारी आकाश आनंद निभा सकते हैं 2027 यूपी चुनाव में 9 अक्टूबर की रैली तय करेगी दिशा
बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के 19 वें परिनिर्वाण दिवस पर बसपा 9 अक्टूबर 2025 को पूरे उत्तर प्रदेश से कार्यकर्ताओं और बसपा मिशिनरी संगठन के पदाधिकारी समेत राजधानी लखनऊ बड़े कार्यक्रम का आगाज़ का बिगुल बज़ा दिया है 19 वें परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिले स्तर पर कार्यकर्ता मीटिंग बसपाई कर रहे है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जिसका नेतृत्व आकाश आनंद कर रहे है। लाखों की संख्या में बसपाई लखनऊ पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। बूथ और सेक्टर का गठन बड़े पैमाने पर करने का आदेश बसपा सुप्रीमो अपने पदाधिकारियों को दे चुकी है।

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के 19 वें परिनिर्वाण दिवस पर बसपा 9 अक्टूबर 2025 को लाखों की संख्या में बसपाई लखनऊ में पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
परिनिर्वाण दिवस पर बसपा 9 अक्टूबर 2025 को 19 वें परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले स्तर पर कार्यकर्ता मीटिंग बसपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी कर रहे है। पुराने जुझारू पार्टी के लोगो को पुनः खोज खोज कर जोड़ा जा रहा है बसपाई नये अंदाज में ग्राउंड लेवल पर कार्य कर रही है बसपाई 2027 में कुछ बड़ा करने की सोच रहे है। आकाश आनंद फॉर यूथ मैं भी आकाश आनंद का स्लोगन शोसल मीडिया में इन दिनों ट्रेंडिंग में चल रहा है। बसपा 2007 का खेला यूपी में करने की सोच रही है। बसपाई अपना जनाधार वापस पाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे है। दलितों पर लगातार बढ़ते अत्याचार से दलित जनता त्राहिमाम -त्राहिमाम चिल्लाने लगी है दलितों में बाबा का बुलडोजर जनरल डायर की याद दिला देता है। वर्तमान सरकार के तहसील प्रशासन के अधिकारी दलितों का घर गिराने में जुटे हुए हैं। चुन चुन कर दलित बस्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। जिसका फायदा बसपाई लोगो को मिल रहा है। इसी तरह बसपाई ग्राउंड लेवल पर काम करेंगे तो 2027 का लक्ष्य भेदने में समाजवादी और भाजपाई नहीं रोक पाएंगे।
बहन जी का यूपी में सुशासन मील का पत्थर आज भी साबित
यूपी की जनता 1995 के बसपा शासन को आज याद कर रही है। बसपा के शासन में अधिकारी राईट टाइम थे घूस लेने में अधिकारीयों और कर्मचारियों के हाथ कांपते थे आज का दिन है एसडीएम के पेशकार घूस लेते ऑफिस में पकडे जा रहे है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनता को महीनो अधिकारीयों के चक्कर लगाने पद रहे है जनता से हज़ारो रूपये खर्च हो जा रहे है। अंधेर नगरी चौपट राजा टके शेर भाजी टेक शेर खाजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। यूपी की पुलिस थाना अपराधियों की जगह पीड़ित को परेशान करने में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पीड़ित के लिए एक मजाक बनकर रह गया है पुलिस फर्जी रिपोर्ट लगा कर रफादफा करने में महारथ हासिल कर चुकी है। भाजपा के विधायकों तक की तो सुनी नहीं जा रही है जनता की क्या सुनवाई पुलिस करेगी ख़ाक भाग्य भरोसे पीड़ित आस लगाये पुलिस गेटो पर बैठा है। बसपाई और सपाई दोनों पार्टियां 2027 की अंगड़ाई भर रहे है। शोसल इंजीनियरिंग की महारत बसपा को हासिल है यूपी की जनता बहुत तेजी से करवट बदल रही है जिसका लाभ बसपाई उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है। बसपाई यूथ को जोड़ने के लिए हर संभव प्रयासरत है यूथ को जोड़ने के लिए आकाश आनंद का संवाद यूथ कितना पसंद करेगा 9 अक्टूबर 2025 को लखनऊ की भीड़ बोलेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
