नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्या: माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन मे – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या: माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन मे

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
अयोध्या: ( फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट )


अयोध्या: माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन मे

माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन मे एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी के निर्देशानुसार दिनांक 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। श्री भूदेव गौतम न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, फैजाबाद द्वारा बताया गया मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधी याचिकाओं का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है। लोक अदालत में अधिकतम वादो का निस्तारण किया जा सके, यह सुनिश्चित करने के लिए तथा सुलह समझौते के वादो को चिन्हित करने के लिए निम्नलिखित प्री-ट्रायल बैठके आयोजित की जानी है- जनपद अंबेडकरनगर से संबंधित प्रतिकर वादो के लिए 30 जून व 01 जुलाई एवं जनपद फैजाबाद से संबंधित प्रतिकर वादो के लिए 28 जून व 05 जुलाई नियत की गयी है। मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधित सभी पक्षकारों को एवं उनके विद्वान अधिवक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादो के निस्तारण से संबंधित सुलहनामा कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद में 10 जुलाई 2021 से पूर्व या 10 जुलाई को दाखिल किया जा सकता है। इसी अनुक्रम में श्रीमती रीता कौशिक प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर एस0ओ0पी0 के अनुसार पारिवारिक न्यायालयों में लम्बित वादों का निस्तारण किया जाना है। पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु संबंधित न्यायाल के पीठासीन अधिकारी महोदय द्वारा प्री-ट्रायल बैठक दिनांक 01 जुलाई व 05 जुलाई को अपरान्ह 04.00 बजे पारिवारिक न्यायालय, जनपद न्यायालय परिसर फैजाबाद में आयोजित की जायेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!