गोंडा : पुलिस अधीक्षक ने फायर स्टेशन गोण्डा का किया निरीक्षण
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
गोंडा : (राम बहादुर मौर्य – ब्यूरो रिपोर्ट )
गोंडा : पुलिस अधीक्षक ने फायर स्टेशन गोण्डा का किया निरीक्षण
सैनिक सम्मेलन कर कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण हेतु संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने फायर स्टेशन गोंडा का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने अग्निशमन वाहनों, प्रशासनिक भवन, मेस, प्रांगण आदि का निरीक्षण किया तथा फायर स्टेशन में बेहतर साफ-सफाई रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। तत्पश्चात सैनिक सम्मेलन किया जिसमे फायर स्टेशन के कर्मचारियों से बारी-बारी उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अग्निकांड एवं जीवनरक्षा कार्य की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवम् राहत कार्य करने के बारे में बताया साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को प्रतिमाह सम्मानित कराए जाने हेतु भी निर्देशित किया।
सैनिक सम्मेलन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम सुमेर त्रिपाठी, फायर स्टेशन गोंडा, मनकापुर तथा सीजन ड्यूटी कर्नलगंज के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
राम बहादुर मौर्य बहुजन इंडिया 24न्यूज़ गोंडा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
