नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोंडा : समता और सम्मान के महानायक थे राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

गोंडा : समता और सम्मान के महानायक थे राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
गोंडा : (राम बहादुर मौर्य – ब्यूरो रिपोर्ट )


गोंडा : समता और सम्मान के महानायक थे राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज  -नंद किशोर वर्मा

गोंडा,26जून। ‘समता और सम्मान के महानायक थे राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज। सभी धर्मो को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए शाहू जी महाराज ने शिक्षण संस्थानों,धार्मिक पूजा स्थल,व्यवसायिक प्रतिष्ठान सहित मानव विकास के सभी क्षेत्र में समान अवसर प्रदान किया। खेल-कूद का विकास के लिए जिम्नास्टिक और कुश्ती को बहुत बढ़ावा दिया। महिला शिक्षा,मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा को लागू किया और वाल विवाह पर रोक लगाया और कानपुर के क्रांतिकारी साथियों ने उन्हें राजर्षि की उपाधि से नवाजा।’उक्त विचार शाहूजी महाराज के 147वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में मा.राम करन वर्मा बुद्ध विहार सिसऊर अंदूपुर में मास के राष्ट्रीय संगठक ए.के.नंद ने व्यक्त किया। नंद किशोर वर्मा ने कहा मानवता के मसीहा थे शाहू जी महाराज। राजकिशोर मौर्य ने कहा बाबा साहेब की शिक्षा पूरी कराने के लिए आर्थिक मदद किया। राम सजन ने कहा कि समता मूलक समाज के प्रेरणास्रोत थे। एडिशनल कमीश्नर व्यापार कर ने कहा कि शाहू जी महाराज राजा होते हुए बाबा साहेब से मिलने के लिए स्वयं बम्बई गये थे।तब बाबा साहेब ने कहा था कि “एक बार मुझे भुला दोगे चल जाएगा लेकिन वंचितों के मसीहा छत्रपति शाहू महाराज को कभी नहीं भूलना। आप उनकी जयंती त्योहार उत्सव की तरह मनाना। कार्यक्रम में आर.एल.राक्षस,बीपी बौद्ध,ममता,पूनम,मनीषा,शिवा,निशा,पुष्पा,प्रीति,बच्चाराम बौद्ध,शैलेश प्रताप आजाद,महादेव बौद्ध,चन्द्र भान वर्मा,राम सुहावन पटेल,विजय गौतम,सालिगराम वर्मा,मायाराम यादव,राम शरण,राम सिंह वर्मा,रोशन,अजय,घनश्याम भारती,राधेश्याम कनौजिया,धर्म नारायन धीमान,जगन्नाथ चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने सहभाग किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!