नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2022 चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सपा को फसाने की बीजेपी की साजिश हुई नाकाम पांच लोग गिरफ्तार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

2022 चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सपा को फसाने की बीजेपी की साजिश हुई नाकाम पांच लोग गिरफ्तार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

 बहुजन इंडिया 24 न्यूज व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

आगरा। : (विजय कुमार -मथुरा सिटी रिपोर्टर)


2022 चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सपा को फसाने की बीजेपी की साजिश हुई नाकाम सपा के प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले पांच लोग गिरफ्तार

आगरा। समाजवादी पार्टी द्वारा महंगाई के खिलाफ यहां किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने का ऑडियो-वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सदर बोत्रे रोहन प्रमोद ने शुक्रवार को बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में पंकज सिंह द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने की बात सामने आयी है, उसके समर्थन में अन्य लोगों ने भी ‘‘जिंदाबाद जिंदाबाद कहा था।

पांच लोग गिरफ्तार
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पांच लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत और गहन जांच की जा रही है। पांच लोग गिरफ्तार किये गए हैं, अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार इस संबंध में नाई की मंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने महामारी अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन, धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं में पांच नामजद सहित 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस संबंध में अभी तक सुल्तानगंज की पुलिया निवासी पंकज सिंह, आरिफ खान, चंद्रप्रकाश, दीपक वाल्मीकि और मधुकर सिंह को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि सपा ने महंगाई के विरोध में सदर तहसील में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए लौट गए। उसी रात, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार नजर आ रहे हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए युवकों की आवाज सुनाई दे रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!