नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमेठी *:* जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अमेठी *:* जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (संपादक मुकेश भारती )9161507983
अमेठी *:* (बिलाल अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट )


अमेठी *:* जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें संबंधित अधिकारी….. डीएम। अमेठी 27 जुलाई 2021, जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने आज जनता दर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए जन सामान्य की समस्याएं सुनी एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आए लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं तथा साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन पर नियमित रूप से ध्यान दें, 18 वर्ष से ऊपर आयु के सभी व्यक्ति अपना कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए जन समस्याएं सुनी तथा निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष नाली विवाद, भूमि पर अवैध कब्जे, वसीयत, भूमि की पैमाइश, शौचालय, राशन, आवास आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों को लंबित न रखा जाए, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, इसके साथ ही उन्होंने कहा जिस भी विभाग से संबंधित शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एसपी सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

रिपोर्ट बिलाल अहमद अमेठी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!