फरधान -लखीमपुर खीरी में आवारा पशुओं के विचरण से दुर्घटनाएं बढ़ीं – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फरधान -लखीमपुर खीरी में आवारा पशुओं के विचरण से दुर्घटनाएं बढ़ीं

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :लखीमपुर खीरी :: अमरेंद्र सिंह :: Date ::01 : .12 .2022 ::फरधान -लखीमपुर खीरी में आवारा पशुओं के विचरण से दुर्घटनाएं बढ़ीं

सत्ता मिलते ही योगी सरकार ने अवैध रूप से चल रहे स्लाटर हाउस तो बंद करा दिए लेकिन गोवंशीय पशुओं के संरक्षण पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे शहर में छुट्टा विचरण करने वाले जानवर इन दिनों यातायात के लिए मुसीबत बने हैं, इनसे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

हिंदूवादी संगठन और भाजपा ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी को मुद्दा बनाया था। अवैध रूप से चल रहे स्लाटर हाउस बंद कराकर गोवंशीय पशुओं के कटने पर तो रोक लग गई। लेकिन दूध न देने पर लोग गायों को लावारिस छोड़ देते हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही जिससे यातायात व्यवस्था के लिए मुश्किल पैदा कर रही है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। विगत वर्ष पहले बाजार में खरीदारी करते समय गोला गोकर्णनाथ में पूर्वी दीक्षिताना निवासी सुभाष अग्रवाल छुट्टा पशु के हमले में घायल हो गए थे, काफी इलाज होने के बाद अब भी वह ठीक हो नहीं पाए हैं। दूसरी घटना मोहल्ला वीरेंद्रनगर कॉलोनी निवासी श्रीधर मिश्र सांड़ के हमले से घायल हुए थे। गंभीर चोटें होने से इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

प्रदेश सरकार को हर तहसील स्तर पर पशुशाला खोलनी चाहिए। इससे छुट्टा विचरण करने वाले पशुओं को उनमें रखा जा सके। पशुशाला में पशुओं के खान पान, चारा और पानी की भी व्यवस्था होनी चाहिए।पीरपुर, फरधान क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है पालतू और बेसहारा गायों की ट्रैकिंग हो, पालतू गायों के सड़कों पर खुला पाए जाने पर तहसील प्रशासन द्वारा उन्हें बांध लिया जाए। इसके बाद पशु मालिक से जुर्माना वसूल कर ही उन्हें सौंपा जाए, तभी हालत में सुधार हो सकता है इससे राजस्व की आय में भी बढ़त होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!