मेरठ : मेरठ में नाले में गिरा 11 साल का बच्चा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मेरठ : मेरठ में नाले में गिरा 11 साल का बच्चा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा हिंदी दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
मेरठ : अमरपाल (ब्यूरो रिपोर्ट )


मेरठ : मेरठ में नाले में गिरा 11 साल का बच्चा
मेरठ में नाले में गिरा 11 साल का बच्चा जिंदगी से हार गया। 21 घंटे बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। बच्चे की मौत का पता चलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने किसी तरह परिवार के लोगों को समझाकर शांत कराया।यह घटना 19 जुलाई की दोपहर 11 बजे की थी। लिसाड़ीगेट के अहमदनगर निवासी आफान उर्फ अनस (11) पुत्र तस्लीम अपने घर से कुछ दूरी पर गया हुआ था। अहमदनगर में नाले के ऊपर पूर्व से ही करीब ढाई फीट चौड़ा एक लोहे के जाल का पुल बना हुआ है। बच्चा आफान पैर फिसलने से नाले में गिर गया। पड़ोस में रहने वाले रिजवान बिहारी ने जब बच्चे को गिरता देखा तो नाले में छलांग लगा दी। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि बच्चे का कोई अता-पता नहीं चला। बाद में चश्मदीद रिजवान बिहारी भी इसी तरह नाले से बाहर आ गया। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार सिंह ने जेसीबी से बच्चे की तलाश में अभियान चलाया। दोपहर से शुरू हुआ सर्च अभियान सोमवार रात्रि आठ बजे तक चला। लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!