सिद्धार्थ नगर जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर सपाईयों ने निकाली साइकिल रैली – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

सिद्धार्थ नगर जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर सपाईयों ने निकाली साइकिल रैली

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
सिद्धार्थ नगर : (मुकेश गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट  )



                                  सिद्धार्थ नगर जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर सपाईयों ने निकाली साइकिल रैली
रामफेर उर्फ अंशु यादव के नेतृत्व में रैली को अजय यादव ने दिखाई हरी झंण्डी‌।बृहस्पतिवार को सपा संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस के अवसर पर सपाईयों ने साइकिल रैली निकाली।भावी सपा प्रत्याशी रामफेर उर्फ अंशु यादव के नेतृत्व में निकाली गयी रैली को वरिष्ठ सपा नेता अजय यादव ने हरी झंण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सेखुई गोबर्धन से निकल कर बिजवार बढ़ई, मन्नीजोत, हिजुरा,पंड़िया,महुआ खुर्द, रमवापुर राउत, सेमरी,डिवलीडीहा मिश्र, पेंड़रियाजीत, तेतरी, अंदुआ शनिचरा होते हुए पुन: सेखुई गोबर्धन मे समाप्त हुई।इस दौरान रामफेर यादव ने कहा कि आज हम सब को पं.जनेश्वर मिश्र के आदर्शो को अपना कर समजवादी पार्टी के विचार धारा पर चल कर ही समाज का उत्थान हो सकता है।भाजपा सरकार के मंहगाई,किसान,व्यापारी,मजदूर सब परेशान हैं और पूर्व वर्ती सपा सारकार के तरफ आशा भरी निगाहो से देख रहे हैं।आने वाले 2022 में सपा की सरकार बनेगी‌।इस दौरन सपा सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यो को गांवों में लोगो को बताया।अजय यादव ने कहा कि सपा सरकार में ही समाज के साथ किसान,मजदूर, व्यापारी,सब खुश थे,वर्तमान भाजपा सरकार के दमनकारी नितियों, बढ़ते भ्रष्टाचार से जनता उब चुकी है।इस मौके पर त्रिभुवन यादव, नफीस मलिक,लक्ष्मण उर्फ बबलू यादव,रिंकू मिश्रा,शेषराम यादव,नसीम अहमद,सुरेश यादव,लवकुश,राजेन्द्र यादव,अनुज विक्रम यादव,जगतराम यादव आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!