दबंगो ने ध्वस्त कर दी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी की समाधि – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

दबंगो ने ध्वस्त कर दी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी की समाधि

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
मैनपुरी  : ( सुजाउद्दीन – ब्यूरो रिपोर्ट )


दबंगो ने ध्वस्त कर दी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी की समाधि
किशनी- देश एक तरफ 75 वां स्वतन्त्रता दिवस मनाने जा रहा है। वहीं देश को आजादी दिलाने बाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों कर जमकर अपमान किया जा रहा है। उनकी समाधि व स्थल को जबरन खोद दिया गया और उस धान की रोपाई भी कर दी। जांच में गए लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की शिकायत सही पाई। सोमवार को आकाश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी समान ने एसडीएम अनूप कुमार को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके दादा स्व.अंगद सिंह भदौरिया पुत्र स्व.बरनाम सिंह स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में कई बार जेल काटीं थी तथा अनेकों कष्ट सहे थे। जनवरी 1999 में उनका निधन हो गया था। उनके निधन के उपरान्त उनके ही पैत्रक खेत में उनकी कच्ची समाधि बना दी गई थी। स्वतन्त्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने बाले सेनानी की समाधि को पक्का बनाने के लिये प्रशासन तथा प्रधान ने भी सहमति दे दी थी। पर कटरा निवासी अजय शर्मा पुत्र रामनरायण ने उक्त जमीन को जोत कर धान की फसल रोप दी है। चूंकि वह लोग गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहते हैं। जब वह घर पर आये तो उन्हैं इस बात का पता चला। मामले की जानकारी भी उन्हें अहमदाबाद ही मिल गयी थी। उन्होंने फोन से भी ऐसा करने से मना किया था लेकिन अजय शर्मा नही माना। एसडीएम अनूप कुमार कुशवाह ने राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल को मौके पर भेज कर उक्त प्रकरण की जांच के आदेश दिये है। जांच में मौके पर गए लेखपाल अंकुर ने पीड़ित की शिकायत सही पायी। अब लेखपाल अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!