किसान संगठन ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा रैली – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

किसान संगठन ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा रैली

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इण्डिया 24 न्यूज व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिन्दीसमाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

अमेठी : (बिलाल अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट )


किसान संगठन ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा रैली

 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक तिरंगा रैली निकाला जो शुकुल बाज़ार स्थित कटरा चौराहे से चलकर अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई । जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी एवं रजबहा समिति अध्यक्ष सुबेहा शेषनाथ तिवारी ने किया ।इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मातादेई जिला अध्यक्ष कुसुम वर्मा( टिकैट गुट) एवं जिला उपाध्यक्ष ज्ञानवती सरोज जिला अध्यक्ष आनंद किशोर शुक्ला जिला संरक्षक देवी दयाल शर्मा जिला युवा उपाध्यक्ष दीपक ओझा रामेश्वर लोधी ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद सरोज सहित सैकड़ों महिला पदाधिकारी भी शामिल हुई ।इस दौरान दीपक ओझा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस व वीर शहीदों पर प्रकाश डालते  हुए कहा कि 14 अगस्त  सन 1947 में मध्य रात्रि के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली है भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस  तात्या टोपे अशफाक उल्ला खान पंडित राम प्रसाद बिस्मिल लाल बहादुर शास्त्री सरदार बल्लभ भाई पटेल सहित विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने कड़े संघर्ष के बाद अंग्रेजों को सबक सिखाकर गुलामी की कैद से भारत को आजादी दिलाई ।वहीं देवी दयाल शर्मा व ज्ञानवती सरोज ने आजादी की नायक लक्ष्मीबाई सरोजिनी नायडू एवं पंडित विजय लक्ष्मी आदि के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को बताया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!