फिरोजाबाद दिनाँक 17-08-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा थाना मक्खनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
फिरोजाबाद : ( आर पी सिंह – ब्यूरो रिपोर्ट )

फिरोजाबाद दिनाँक 17-08-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा थाना मक्खनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया
जनपद फिरोजाबाद । आज दिनाँक 17-08-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री अशोक कुमार द्वारा थाना मक्खनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना मक्खपनपुर पर सलामी ग्रहण कर, थाना कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, बैरिक, भोजनालय एवं अपराध सम्बन्धी रजिस्टरों को विधिवत चैक किया गया । साथ ही महोदय द्वारा कार्यालय के अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चैक करते हुये सभी रजिस्टरों के उचित रखरखाव एवं अद्याविधिक किये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्तपश्चात महोदय द्वारा थाना मक्खनपुर पर महिला हेल्प डेस्क केबिन का फीता काटकर सुभारम्भ किया गया। थाने पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता ( पीडित ) के साथ मधुर व्यवहार करने तथा जनसुवाई रजिस्टर को चैक कर समस्याओं के गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
