फतेहपुर अंतर्राष्ट्रीय गौ तस्कर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फतेहपुर अंतर्राष्ट्रीय गौ तस्कर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
फतेहपुर : (सुशील कुमार गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट )


                                                 फतेहपुर अंतर्राष्ट्रीय गौ तस्कर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

 

 

अंतर्राष्ट्रीय गौ तस्कर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ मुठभेड़ में एक बदमाश जख्मी खागा (फतेहपुर)धाता पुलिस ने मंगलवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर अंतर्राष्ट्रीय गौ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कचरौली गांव के जंगल में गोकशी की घटना का अंजाम देने जा रहे पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। और पुलिस ने 3 बदमाशों सहित उनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस एवं गौकसी में उपयुक्त औजार व मोटरसाइकिल बरामद किया। तथा मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं पुरस्कार घोषित अपराधी तथा थाना गोकशी की तस्करी व गोवंश के रोकथाम किए जाने के क्रम में अभियुक्तों को गिरफ्तारी व रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान के तहत धाता पुलिस ने गठित टीम द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2021 को समय लगभग रात 3:35 पर मुखबिर की खाद सूचना पर कलहरा नहर पुलिया से 50 कदम आगे कल्याणपुर कचरोली की तरफ नहर पट्टी पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन तस्कर शमीम पुत्र बचोली निवासी पच्चीसा खैरई थाना खागा व शानू पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी पच्चीसा थाना खागा एवं जावेद पुत्र जगरूप उर्फ शरीफ निवासी पच्चीसा खैराई थाना खागा जिला फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से दो देसी तमंचा एक 312 बोर व 12 बोर दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, एक चौपड़ ,एक लकड़ी का ठीहा, बोरी ,रस्सी, एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर यूपी 73 ए एम 3921 बरामद किया। पुलिस ने बताया कि जावेद पुत्र जगरूप उर्फ शरीफ के ऊपर दर्जनों मुकदमे लूट ,चोरी व गौकशी के फतेहपुर जनपद के विभिन्न थानों व कौशांबी जनपद में पंजीकृत हैं। तथा दोनों अभियुक्तों के एक-एक मुकदमे पंजीकृत हैं। और इन्होंने बताया कि एक्सचेंज ऑफ़ फायर में जावेद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भिजवाया गया तथा उन्होंने बताया कि जंगल में घटनास्थल से 3 गाय बंधी हुए बरामद हुई, साथ ही साथ दो तमंचा ,एक बाइक, गड़ासा ,रस्सी, बोरी बरामद की गई है। जिस पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही चालू कर दी है।वही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह इनामिया घोषित अपराधी है। इनके जनपद के अलावा अनेकों मुकदमे पंजीकृत हैं।


सुशील कुमार गौतम के साथ जितेंद्र कुमार मौर्य
फतेहपुर ब्योरो चीफ
उत्तर प्रदेश

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!