नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संतकबीरनगर इलाज कराने ले गए शख्स ने महिला से किया दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इनकार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

संतकबीरनगर इलाज कराने ले गए शख्स ने महिला से किया दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इनकार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
: ( अवधेश कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट )


                 संतकबीरनगर इलाज कराने ले गए शख्स ने महिला से किया दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इनकार

संतकबीरनगर: इलाज कराने ले गए शख्स ने महिला से किया दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इनकार संतकबीरनगर जिले में बीमार महिला को उपचार के लिए ले जाते समय महिला से गांव के शख्स ने शारीरिक संबंध बना लिया। जानकारी होने पर पति ने महिला को छोड़ दिया। तभी से महिला आरोपी से शादी की बात कर रही है, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया। मजबूरन महिला कोतवाली पहुंची और मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।35 वर्षीय पीड़िता के पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। ऐेसे में उसका उपचार कई साल से चल रहा है। आरोप है कि उसकी बीमारी का फायदा उठाकर गांव का ही सुनील उसे उपचार कराने के लिए कई बार ले गया और ले आया।आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इसकी जानकारी होने पर पति ने महिला को छोड़ दिया। तभी से महिला शादी करने की बात आरोपी से कर रही है। आरोपी सुनील ने शादी से इनकार कर दिया। महिला के पास तीन बच्चे भी हैं। परेशान होकर महिला मंगलवार को कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!