मेरठ जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राष्ट्रीय लोकदल श्रीमती आरती मलिक द्वारा आयोजित किया गया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मेरठ जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राष्ट्रीय लोकदल श्रीमती आरती मलिक द्वारा आयोजित किया गया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 ):( दिनांक -19 /8 /2021
मेरठ : ( राजीव नानू – ब्यूरो रिपोर्ट )


            मेरठ जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राष्ट्रीय लोकदल श्रीमती आरती मलिक द्वारा आयोजित किया गया

18/08/2021 को नारी शक्ति संगठन राष्ट्रीय लोकदल द्वारा लावड़ बाईपास रोड राजेश्वरी भवन में मिशन 2022 एवं न्याय यात्रा में सहभागिता कार्यक्रम जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राष्ट्रीय लोकदल श्रीमती आरती मलिक द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रियंवदा तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोकदल ने शिरकत कि कार्यक्रम सम्मेलन का संचालन युवा नेता संजय चौधरी ने किया सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर खूब निशाना साधा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ प्रियंवदा तोमर ने कहा के आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में किसान विरोधी मज़दूर विरोधी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को वोट की चोट से एकजुट होकर सत्ता से बाहर करने का काम करें और किसान मसीहा तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी और स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी द्वारा किए गए किसानों के हितों के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा दिलों के सम्राट माननीय जयंत चौधरी जी के हाथों को मज़बूत करके सत्ता में पहुचाने का काम करें क्षेत्रीय महामंत्री एससी/एसटी प्रकोष्ठ संगीता दोहरे ने संबोधित करते हुए ‌भाजपा सरकार पर खूब निशाना साधा और सरकार की कूट नीतियों को समझाया कि यह सरकार किसान व मजदूर विरोधी सरकार है यह केवल पूंजीपतियों एवं बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम करती है भाजपा सरकार सही मुद्दों पर जैसे कि भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न एवं मजदूर की मजदूरी बढ़ाने और उनके हक दिलाने का कार्य आदि जैसे मुद्दों पर बात करने को तैयार नहीं है बल्कि धर्म संबंधी मुद्दों में ही जनता को उलझा कर रखना चाहती है ज़िलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने सम्मेलन में मंच से जनता को संभोधित करते हुए आह्वान किया की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए हमें हिंदू मुस्लिम सिख इसाई अगड़ों ,पिछड़ों, ज़ात बिरादरी से ऊपर उठकर काम करना होगा और 2022 में आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायें सम्मेलन में युवा रालोद के भारी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे और कार्यक्रम को कामयाब बनाया जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉक्टर प्रियंवदा तोमर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गर्विता पूनिया क्षेत्रीय महामंत्री पंकज चौधरी क्षेत्रीय मंत्री भारती चौधरी मोनिका सिंह ऐस सी /ऐस टी प्रकोष्ठ रालोद की छेत्रिय महामंत्री संगीता दोहरे ,ज़िला अध्यक्ष मेरठ मतलूब गौड़ जिला अध्यक्ष मेरठ महिला प्रकोष्ठ आरती मलिक संचालनकर्ता युवा लोकदल के वरिष्ठ नेता संजय चौधरी, युवा रालोद ज़िलाध्यक्ष सोनू गुर्जर ,रालोद के वरिष्ठ नेता चौधरी सी पी सिंह ,रालोद ज़िला उपाध्यक्ष संजय पनवाड़ी ,जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह बना ,जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह , ज़िला सचिव अशोक चौधरी,चौधरी महरपाल सिंह,खिज़र चौधरी,आमिर गुटया,गौरव वाल्मीकि,युवा नेता विवेक खेड़की,गौरव तेवतिया, निशांत चौधरी,लोकेश चौहान, मिथलेश ,आदि भारी संख्या में महिलाएं एवं रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


क्राइम रिपोर्टर राजीव नानू जिला मेरठ से

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!