फतेहपुर कांग्रेसी नेताओं ने जय भारत महा संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों की गांवों में चर्चा कर किया जागरूक
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 ):
फतेहपुर : ( सुशील कुमार गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट) शनिवार 21 अगस्त 2021
फतेहपुर कांग्रेसी नेताओं ने जय भारत महा संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों की गांवों में चर्चा कर किया जागरूक
कांग्रेसी नेताओं ने जय भारत महा संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों की गांवों में चर्चा कर किया जागरूक खागा (फतेहपुर) 243 खागा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश गिहार के नेतृत्व में 3 दिवसीय जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत न्याय पंचायत धाता के अंतर्गत अनेकों गांव में अभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जानकारियां देकर लोगों को जागरूक किया गया। कांग्रेस पार्टी के 243 खागा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश गिहार ने जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कांग्रेश पार्टी द्वारा जय भारत महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस पार्टी की नीतियां को जन जन तक पहुंचा कर जागरूक किया जा रहा है और उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत आज खागा विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत धाता के अंतर्गत बेनीपुर, सरसौली, कल्याणपुर कचरोली, गलेहरा, केवटमई,देवरी आदि गांव में अभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियां की विस्तार पूर्वक जानकारियां देकर लोगों को जागरूक किया गया है। और इन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार में जंगलराज, बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी, किसानों के ऊपर अत्याचार पेट्रोल डीजल गैस के दामों की बढ़ोत्तरी के संबंध में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई। इस मौके पर खागा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश गििहार, झल्लर विश्वकर्मा,, राकेश सिंह, मुकेश सिंह ,रफीक अहमद, महेश सिंह, दिनेश सिंह सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुशील कुमार गौतम
फतेहपुर ब्योरो चीफ
उत्तर प्रदेश
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |