अयोध्या राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का विभिन्न स्थानो पर बूथ बनाकर हुआ जोरदार स्वागत – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का विभिन्न स्थानो पर बूथ बनाकर हुआ जोरदार स्वागत

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
अयोध्या : ( फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 3 – सितम्बर – 2021- शुक्रवार


       अयोध्या राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का विभिन्न स्थानो पर बूथ बनाकर हुआ जोरदार स्वागत 

जनसत्ता दल लोक तान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का विभिन्न स्थानो पर बूथ बनाकर हुआ जोरदार स्वागत अयोध्या जिले की सीमा प्रारम्भ होते ही चौरे बाज़ार, खजूरहट,बीकापुर तहसील मुख्यालय व मसौधा बाजार सहित अन्य स्थानो पर जनसत्ता दल लोक तान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का हुआ जोरदार स्वागत।,,वाहनों का काफिला व जनसमूह को देखकर लोगों में उनके रुतबा एवं प्रभाव की रही चर्चा।जनता की सेवा करने के लिए प्रदेश में उनकी पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनाव।,,जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया का कुंडा प्रतापगढ़ से अयोध्या जाते समय जिले में कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया द्वारा स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा दिया। ,,उसी दौरान अपने वक्तव्य में बयान दिया दिल्ली मे आन्दोलित किसान किसान हो नही सकते ,और उन्होने पूरे प्रदेश में उनकी पार्टी शासन करने के लिए नहीं जनता की सेवा करने के लिए पूरे दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ,,इस दौरान रघुराज प्रताप सिंह के काफिले में काफी संख्या में वाहन होने के चलते करीब आधे घंटे के लिए बीकापुर में तहसील में हुआ भव्य स्वागत,,स्वागत की कड़ी में बीकापुर ब्लाक अध्यछ ललित कुमार वर्मा व जिला प्रधान सचिव संतोष सिंह की अगुवाई मे हुआ भव्य स्वागत, ,कार्यक्रम मे के दौरान कार्यकर्ताओ मे नही दिखा अनुशासन ,अनुसासन न होने की वजह से स्वागत का फूल माला सही ढंग से नही पड़ सका,,लगी भीड़ द्वारा स्वागत कार्यक्रम से गद गद दिखे राजा भैय्या ,कुछ छण के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बीकापुर प्रयागराज हाईवे जाम सा हो गया। हाईवे पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। कोतवाली पुलिस हजारों गाडियों का काफिला देखकर असहाय नजर आई। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद क्षेत्रीय लोग और कार्यकर्ता रघुराज प्रताप सिंह की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। तथा धक्का-मुक्की करते नजर आए। करीब 10 मिनट के अंदर अपना संबोधन समाप्त करते हुए आगे रामलला एवं हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के लिए अयोध्या की ओर रवाना हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!