नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्तीपुर में मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविर का लिया जायजा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समस्तीपुर में मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविर का लिया जायजा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
समस्तीपुर : ( जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 20 – सितम्बर – 2021- सोमवार ।


                                 समस्तीपुर में मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविर का लिया जायजा

समस्तीपुर में मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविर का लिया जायजा। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री समस्तीपुर के द्वारा सरायरंजन प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा महिषी बांध वार्ड नंबर 09, रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ राहत शरण स्थलों का भ्रमण किया गया। बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर मंत्री ने वास्तु-स्थिति का जायजा लिया। शरण स्थल पर मेडिकल कैंप एवं कॉविड कैंप का उन्होंने सराहना की। विद्यापति नगर प्रखंड के शेरपुर ढेपुरा स्थित हाई स्कूल में आवासित बाढ़ आपदा से प्रभावितों से बातचीत के क्रम में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शरण स्थल के लोगों द्वारा बताया गया कि प्रशासन द्वारा संचालित कम्युनिटी कीचेन के द्वारा ससमय भोजन उपलब्ध कराया जाता है, और शरण स्थल में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों के लिए शरण स्थल के साथ कम्युनिटी किचन, पेय जल, शौचालय की व्यवस्थाओं को देखा गया जिसकी माननीय मंत्री जी ने काफी सराहना की।भ्रमण कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय, साथ में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायरंजन, अंचल अधिकारी विद्यापति नगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विद्यापति नगर ,एवं जदयू के प्रखंड व क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।मंत्री की अध्यक्षता में 3.30 बजे अपराहन से आपदा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!