समस्तीपुर बढ़ती मंहगाई के विरोध में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में समस्तीपुर कराया बंद – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समस्तीपुर बढ़ती मंहगाई के विरोध में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में समस्तीपुर कराया बंद

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
समस्तीपुर : ( जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 28 – सितम्बर – 2021-मंगलवार ।


          समस्तीपुर बढ़ती मंहगाई के विरोध में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में समस्तीपुर कराया बंद

कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को मजबूत करने के लिए आज सोमवार को किसान संगठनों ने भारत बंद किया। किसान मोर्चा (एसकेएम) के तहत 40 किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुए चक्का जाम कर दिया। समस्तीपुर में महागठबंधन राजद, कांग्रेस, भाकपा, भाकपा माले और माकपा सहित सभी विपक्षी दलों ने समस्तीपुर शहर के स्टेडियम गोलम्बर तथा ओवरब्रिज के पास सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक समस्तीपुर – मुसरीघरारी पथ को पूरी तरह जाम कर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। इस बीच इमरजेंसी सेवाओं को भारत बंद से मुक्त रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परीक्षा देने जा रहे छात्र छात्राओं को नहीं रोका गया। इसके अलावा दूध गाड़ियों और एंबुलेंस को प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता सहयोग देकर पास कराया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि सरकार का जनविरोधी व किसान विरोधी फैसला हमारे कृषि उत्पादन आधारित अर्थ व्यवस्था में कॉरपोरेट परस्त परिवर्तन करने के साथ – साथ कृषि उपज के व्यापार को बड़े जमींदारों व कॉरपोरेट गठबंधन के पक्ष में कर देगा। उन्होंने कृषि कानूनों पर केंद्र की खिंचाई की और कहा कि वे किसानों के हित के खिलाफ है। अपने सम्बोधन में पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों और मजदूरों की हालत बदतर हो गई है। उन्होंने कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की भी मांग की। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो0 नसीम अब्दुल्लाह, ठाकुर विक्रम सिंह, जितेन्द्र सिंह चंदेल , मो0 अरशद अली राजा, जितेन्द्र सहनी, प्रभात कुमार , अजीत यादव, जितेन्द्र कुमार , अनिल कुशवाहा, राजद प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, मो0 राजा, अरुण ठाकुर, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!