कलेक्ट्रेट में डीएम-एसपी ने की जिला शांति समिति की बैठक गत वर्ष की भांति आयोजित होंगे सभी धार्मिक कार्यक्रम मेला एवं जुलूस पर रहेगी रोक, प्रतीकात्मक मनाए त्यौहार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

कलेक्ट्रेट में डीएम-एसपी ने की जिला शांति समिति की बैठक गत वर्ष की भांति आयोजित होंगे सभी धार्मिक कार्यक्रम मेला एवं जुलूस पर रहेगी रोक, प्रतीकात्मक मनाए त्यौहार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
लखीमपुर खीरी : (ऋषि राज – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 15 – अक्टूबर – 2021-शुक्रवार । 


कलेक्ट्रेट में डीएम-एसपी ने की जिला शांति समिति की बैठक गत वर्ष की भांति आयोजित होंगे सभी धार्मिक कार्यक्रम मेला एवं जुलूस पर रहेगी रोक, प्रतीकात्मक मनाए त्यौहार

लखीमपुर खीरी 14 अक्टूबर 2021 : गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया व एसपी विजय दुल ने मिलकर आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक ली। जिसमें समाज के सभी धर्मों एवं वर्ग के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार गत वर्ष की भांति आगामी सभी त्यौहार मनाए जाएं। कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाए। मूर्ति विसर्जन में जुलूस व रावण दहन में भी मेले की अनुमति नहीं मिलेगी। वही वाल्मीकि जयंती व बारहवफ़ात में भी जुलूस नहीं निकलेगा। सभी त्यौहार गत वर्ष की भांति मनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी न तो मेला आयोजित होगा और ना ही कोई धार्मिक जुलूस निकलेगा। आप सभी के सहयोग से ही स्थितियां सामान्य होगी। त्योहारों पर शासन की ओर से अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जनपद अच्छे माहौल में आगे बढ़े, इसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।

एसपी विजय दुल ने कहा कि सभी त्योहार शासन की गाइडलाइन पर गत वर्ष की भांति मनाया जाए। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने तक विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जुलूस की शक्ल में कोई आयोजन नहीं होगा। प्रशासन आपकी भावनाओं की तहे दिल से कद्र करता है। किसी भी समस्या का समाधान संवाद व सहकार से ही संभव है। इसलिए संवाद बनाए रखें। जहां कहीं आवश्यकता समझें प्रशासन का सहयोग ले।

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह ने कहा कि अमन का पैग़ाम एवं शांति का संदेश से सभी साथ मिलकर गत वर्ष की भांति त्योहार मनाए। सोशल मीडिया पर फेक व भ्रामक सूचनाओं से सचेत रहें। बिना पुष्टि के कोई भी सूचना आगे ना प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि परंपराओं को कायम रखते हुए सांकेतिक रूप से त्योहारों को बनाएं।

बैठक में उप जिलाधिकारी (सदर) डॉ. अरुण कुमार सिंह सीओ सिटी अरविंद कुमार, एनके मिश्रा, अनिल शुक्ला, अशोक वाल्मीकि, मेहताब सिंह भिंडा, अनंतपाल सिंह, इलियास चिश्ती, मौलाना अशफाक, सेवक सिंह अजमानी, मो. रईस, इश्तियाक कारी, रिजवान रशीद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वही न्याय सहायक सुरेश कुमार एवं प्रमोद श्रीवास्तव सहित विद्युत एवं नगर निकाय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


क्राइम रिपोर्टर ऋषि राज लखीमपुर खीरी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!