नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्या26 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन फैजाबाद द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या26 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन फैजाबाद द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
अयोध्या : (फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 28 – अक्टूबर – 2021-गुरुवार ।


अयोध्या26 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन फैजाबाद द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी 

26 अक्टूबर अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन फैजाबाद द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी, एमएसपी पर कानून बनाने तथा अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करते हुए गिरफ्तार करने ,बेमौसम बरसात से हुई फसलों के नुकसानी दिलाने ,चीनी मिलों को अविलंब चलवाने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा गांधी पार्क में पंचायत करके गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया गया और कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचकर उप जिलाधिकारी सदर बृजेश कुमार सिंह को06 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि पर्याप्त सबूत होने के बावजूद भी देश व प्रदेश की सरकार अजय मिश्रा टेनी को ना तो बर्खास्त कर रही है और ना ही गिरफ्तार कर रही है जिसके नाते अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं न्याय हित में प्रधानमंत्री को गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर जेल भेजना चाहिए जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन का आज 11 महीने पूरे हो गए फिर भी केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून व एमएसपी पर कानून बनाने के लिए तैयार नहीं है प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार समय रहते ना चेती तो भारत का किसान आने वाले चुनाव में जवाब देगा प्रदर्शनकारियों में मंडल उपाध्यक्ष दादा नन्हे सिंह ,मंडल सचिव फूलचंद यादव, जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा ,अरविंद यादव ,मीडिया प्रभारी फरीद अहमद,शोभाराम यादव ,राम गणेश मोरिया, जगन्नाथ पटेल राजेश मिश्रा संतोष वर्मा जगतपाल सिंह बाबूराम तिवारी रामू चंद विश्वकर्मा ,रामगोपाल मौर्य, महेंद्र वर्मा ,वेद प्रकाश पांडे अजय यादव, रेखा रावत, उषा देवी, निर्मला देवी, राजरानी, रामप्रकाश रावत ,पन्नालाल ,गौरी शंकर पांडे आशाराम , सूर्य नारायण विश्वकर्मा ,राम सुमेर यादव, मनीराम वर्मा, सत्रोहन यादव,अलगूयादव आदि कई दर्जन कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!