कृषि विश्विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

कृषि विश्विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

1 min read
😊 Please Share This News 😊

समस्तीपुर(BI24 N ब्यूरो रिपोर्ट :जकी अहमद): डा0 राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने का विश्वविद्यालय पूरा प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण तभी होगा जब उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जायेगा। विश्वविद्यालय महिला उद्यमियों को प्रेरित कर रहा है और मशरूम तथा विश्वविद्यालय की अन्य विभागों से जुड़कर कई महिलायें

दस लाख से अधिक की सालाना आय कमा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए श्रीमति नीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्राचीन काल में भारत की महिलायें सशक्त थी, लेकिन मध्यकाल में विदेशी आक्रमण के बाद कई कुरीतियों ने समाज में जगह बना ली। इसी दौरान पर्दा प्रथा, सती प्रथा, बाल विवाह आदि का प्रचलन हो गया। लेकिन अब महिलाओं के लिए सरकार काफी काम कर रही है। इससे महिलाओं का तेजी से विकास हुआ है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए श्रीमति संगीता साहिल ने कहा की महिलाओं को उनके अधिकार जानने होंगे तभी वो सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाये गये हैं लेकिन महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि उन कानूनों का दुरूपयोग न हो नहीं तो उनकी विश्वसनीयता समाज में खत्म हो जायेगी। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कम्यूनिटी कालेज की ओर से किया गया था। कम्यूनिटी कालेज की जान ने कहा कि समाज में आज भी महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार में महिलाओं की भी भूमिका होती है यह बहुत दु:खद है। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने गीत संगीत भी प्रस्तुत किए और उनके माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौर को विजय के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी की महिला सेविकाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आन लाईन माध्यम से राज्य मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण कैलाश चौधरी एवं आईसीएआर के अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डा0 अरूणिमा कुमारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा0 पुष्पा कुमारी ने किया। कार्यक्रम के दौरन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा0 पीपी श्रीवास्तव, निदेशक छात्र कल्याण डा0 एके सिंह, निदेशक प्रसार शिक्षा डा0 एमएस कुंडू, डा0 सोमनाथ राय चौधरी, डा0 केके सिंह, डा0 संगीता कुमारी, डा0 अनुपमा कुमार, डा0 कुमार राज्यवर्धन समेत विभिन्न शिक्षक एवं वैज्ञानिक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!