कस्बा अमांपुर में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

कस्बा अमांपुर में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
जनपद कासगंज: (रवीश कुमार गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 05 – नवंबर – 2021-शुक्रवार ।


अमांपुर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, दीयों से रोशन हुए घर। जमकर छोड़े पटाखे। आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया।

अमांपुर । कस्बा में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विधि-विधान से घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की गई। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीए और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से प्रकाश किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की। वही आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। धरती और आसमान का नजारा देखते ही बन रहा था। फेसबुक, ह्वाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर शुभकामना संदेश देने का क्रम देर रात तक चलता रहा। कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली के मौके पर लोगों ने विधि विधान से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना की।

पूजा बौद्ध -बौद्ध संगीत और कथाकार जनपद लखीमपुर खीरी ने ग्राम विलोचापुर पोस्ट कोटवा में किया बौद्ध कथा।सुनकर लोग हुये भावविभोर। हजारो बौद्ध उपासक और उपासिका रही उपस्थित।

मंदिरों में भी पूजा हुई। देर शाम घरों को सजाकर पुरोहितों की मदद से मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा कर धन व वैभव की वृद्धि की कामना हुई। शुभ मुहूर्त में भक्तों ने पूजा की और उनसे हमेशा के लिए अपने घर में वास करने का अनुरोध किया। लोगों ने सपरिवार एक-दूसरे के घर जाकर मिठाई व उपहार के साथ दीपावली की बधाई दी। खरीदारों की भीड़ की वजह से बाजार की सभी प्रमुख सड़कों पर देर तक चहल-पहल बनी रही। सभी व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में विधि विधान से माता लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी

कस्बा अमांपुर में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया

दीपावली की धूम रही। इस मौके पर चेयरमेन चांद अली खान, विजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अवनीश सोलंकी, जिला पंचायत डाॅ विक्रम राजपूत, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उर्मिल प्रताप सिंह, डा केतसिंह वर्मा, समाज सेवी धीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, डा आशीष कुमार, प्रधान विकास यादव, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, मनोज गुप्ता, पुष्पेन्द वर्मा, सरदार निर्मल सिंह, आकाश गुप्ता सर्राफ, प्रधान, राजेश यादव, दरवेश फौजी, रिकू अग्रवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, शिवम कुमार, शनिदेव गुप्ता, आदि मौजूद रहे।


बहुजन इंडिया 24 न्यूज
ब्यूरो चीफ रवीश कुमार गौतम
जनपद कासगंज


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!