मथुरा वृंदावन रेल बस फिर होगी चालू 18 नवंबर 2021 से शुरू होगा संचालन चालू – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मथुरा वृंदावन रेल बस फिर होगी चालू 18 नवंबर 2021 से शुरू होगा संचालन चालू

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
मथुरा : ( विजय कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक-19 – नवंबर – 2021 -शुक्रवार।


                          मथुरा वृंदावन रेल बस फिर होगी चालू 18 नवंबर 2021 से शुरू होगा संचालन चालू

मथुरा वृंदावन रेल बस फिर होगी चालू 18 नवंबर 2021 से शुरू होगा संचालन चालू। मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन पर फिर से रेल बस चलेगी। रेल बस कई वर्षों से बंद थी। इस बार रेल बस का किराया बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। रेल बस के चलने से सीधे वृंदावन पहुंचने वालों के लिए होगी आसानी। रेल बस पिछले कई वर्षों से खराब थी। रेलवे अधिकारी नई रेल बस लाने की बात कर रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों रेल महाप्रबंधक के दौरे के समय इस मुद्दे को प्रमुखता से उनके सामने उठाया था। इसके बाद रेलवे ने पुरानी रेल बस को ही ठीक करा दिया आपको बता दें 18 नवंबर 2021 से चालू कराने का निर्णय लिया है। इस बार किराया बढ़ाया गया है।इस बार रेल बस का किराया 30 रुपये होगा। यह रेल बस सुबह 8.55 बजे मथुरा जंक्शन से वृंदावन के लिए चलेगी। और 9.30 पर वृंदावन पहुंच जाएगी। वृंदावन के लिए रेल बस को दूसरा चक्कर शाम 3.20 पर मथुरा जंक्शन से शुरू होगा। यह 3.55 पर वृंदावन पहुंचेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए DRM के PRO एस.के श्री वास्तव ने बताया कि 18 नवंबर 2021 से रेल बस शुरू होगी। फिलहाल पुरानी रेल बस को ही चालू किया जा रहा है। आज कल टैंपो वाले सवारी से बीस रुपये लेते हैं। मथुरा से वृंदावन का किराया 20 रुपये है। रेल बस का किराया 30 रुपये कर दिया गया है। किराया बढ़ने से वृंदावन जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो सकती है। आपको बता दें कि पहले रेल बस का किराया 15 रुपये था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!