रात से हो रही बारिश, शहर की कई सड़कें जलमग्‍न – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

रात से हो रही बारिश, शहर की कई सड़कें जलमग्‍न

😊 Please Share This News 😊

रात से हो रही बारिश, शहर की कई सड़कें जलमग्‍न
नरोत्तम सिंह क्राइम रिपोर्टर मुरादाबाद
मुरादाबाद, जेएनएन। प्री मानसून से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को शहर में दिनभर ठंडी हवाओं व बूंदाबांदी ने पहाड़ की वादियों का अहसास कराया। जिससे गर्मी से राहत मिली। वहीं रात में भी बारिश होती रही। यह स‍िलस‍िला गुरुवार की दोपहर तक चलता रहा। इससे कई कॉलोन‍ियों और सड़कों पर जलभराव हो गया। कई जगहों पर नाले जाम हो गए। वहीं ईंट उद्योग को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई राज्यों में तूफान का अलर्ट जारी किया जा चुका है। तूफान से तो अभी तक राहत मिली हुई है। लेकिन बारिश जारी है। मंडल के अन्‍य ज‍िलों में भी ऐसे ही हालात हैं। काली घटाएं छाईं हुुुुुईं हैं। सड़कों पर कीचड़ पसरने से लोगों को समस्या भी हुई। बीते दस दिनों से मौसम की रंगत बदल रही थी। कभी धूप कभी छावं थी। इस उतार चढ़ाव के बीच गर्मी काफूर हो गई। दस से 15 किमी की गति से हवाएं चलीं। हवा व बूंदाबांदी से आसमान दूर तक साफ नजर आया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि मई में 34 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। तूफान के अलर्ट के चलते टीवी पर भी नजर रही। गुरुवार को तेज बारिश होने की उम्मीद मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!