अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग  – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग 

1 min read
😊 Please Share This News 😊

मथुरा में ABSF पदाधिकारियों ने दिनांक 3 जनवरी 2022 को भारत की प्रथम शिक्षिका शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण की पुरोधा माता सावित्रीबाई फुले जी के 191 वे जन्मदिवस पर कृष्णा नगर मथुरा में माता सावित्रीबाई को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदर्शन किया। जिसमें वरिष्ठ नागरिक मुकुंद लाल चतुर्वेदी जी एवं किसान नेता चंदन सिंह जी ने अपने संयुक्त बयान में माता सावित्रीबाई फुले को नारी जाति का सामान

अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग 

बता बहन बेटियों की प्रमुख संरक्षक बता कर संपूर्ण राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की इस अवसर पर युवा नेता कौशल सिंह ने प्रदर्शन दौरान कहा कि संपूर्ण भारतीयों के लिए समान शिक्षा कानून व्यवस्था लागू करवाने की तथा माता सावित्रीबाई फुले महात्मा ज्योतिबा फुले जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने व उनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की त्रिस्तरीय मांग को केंद्र सरकार द्वारा शीघ्रता शीघ्र मांगों को मान लेना चाहिए और आधुनिक भारत में अपना योगदान देना चाहिए । इस अवसर पर अध्यक्ष लोकेश कुमार राही ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि भारत में सर्वप्रथम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया नारी सशक्तिकरण की नींव रखी । माता सावित्रीबाई फुले की संपूर्ण नारी जाति ही नहीं मानवता उनकी कृतज्ञ रहेगी ।इस अवसर पर हाथों में पटका लेकर चित्रसेन मौर्य उपाध्यक्ष,कौशल सिंह,विवेक कुमार,कमल सिंह,चंद्रभान सिंह,आकाश कुमार ,इंद्रजीत, हररो चौधरी,विनोद कुमार,विनोद बघेल,सीपी सिंह,राजेश कुमार,ठाकुर गंगाराम,विक्रांत सिंह,एडवोकेट देवेंद्र रोहतास,बोहरा आदि उपस्थित रहे । : विजय कुमार मथुरा ब्यूरो चीफ


 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!