mp: शिवपुरी कलेक्टर अक्षय सिंह निकले भ्रमण पर, खरीदी प्रभारी को दिए निर्देश लापरवाही करने वाले पर होगी कार्यवाही – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

mp: शिवपुरी कलेक्टर अक्षय सिंह निकले भ्रमण पर, खरीदी प्रभारी को दिए निर्देश लापरवाही करने वाले पर होगी कार्यवाही

1 min read
😊 Please Share This News 😊

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय सिंह निकले भ्रमण पर, खरीदी प्रभारी को दिए निर्देश लापरवाही करने वाले पर होगी कार्यवाही 

जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश शिवपुरी, 05 जनवरी 2022/ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बुधवार को जिले में भ्रमण किया। उन्होंने फतेहपुर रोड स्थित सरस्वती विद्यापीठ पहुंच कर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कैंप का जायजा लिया। वहां पर वैक्सीनेशन की कम प्रगति देखते हुए टीम को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित डोर टू डोर जाकर वैक्सीनेशन के निर्देश दिए।इसके बाद रातौर में उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर धान उपार्जन का जायजा लिया। वहां खरीदी प्रभारी से उपार्जन के बारे में जानकारी ली। खरीदी प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि उपार्जन व्यवस्था में लापरवाही और

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
शिवपुरी : (संजीव सूर्यवंशी – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक-7 जनवरी – 2021शुक्रवार ।

किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहां मौके पर उपस्थित किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसानों को पक्की रसीद ही दी जाए।समूह द्वारा संचालित रूरल मार्ट का किया अवलोकन इसके बाद शहर में आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह द्वारा खोले गए रूरल मार्ट का निरीक्षण किया और दुकान का संचालन कर रही महिला सदस्य को उनके कार्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इसी प्रकार महिलाएं आत्मनिर्भर होकर काम करें तभी हम तरक्की की ओर आगे बढ़ेंगे। शिवपुरी जिले में स्व सहायता समूह आत्मनिर्भर होकर अच्छा कार्य कर रहे हैं और महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रहे हैं।


कलेक्टर ने किया कोलारस और बदरवास का भ्रमण  कृषि की नई पद्धतियों का लिया जायजा

शिवपुरी, 05 जनवरी 2022/  कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कोलारस और बदरवास विकासखंड का भ्रमण किया। उन्होंने उन्नतशील किसानों के खेतों पर जाकर कृषि की नई पद्धतियों का जायजा लिया। किसानों से चर्चा की। इस दौरान कोलारस एसडीएम बृज श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रतिज्ञा ढेंगुला, कृषि विभाग के उपसंचालक यूएस तोमर, सहायक संचालक उद्यानिकी सुरेंद्र सिंह कुशवाह, सहायक संचालक कृषि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कोलारस में ग्राम पंचायत नेतवास में किसान के खेत पर पहुंचकर एकीकृत  कृषि का जायजा लिया। वहां किसान द्वारा उसकी भूमि पर परंपरागत खेती के अलावा, बागवानी, मुर्गी पालन और पशुपालन आदि किए जा रहे हैं। इसके अलावा कृषि की नई तकनीकों को अपनाया गया है। टमाटर की खेती में जैविक खाद का उपयोग किया है और केमिकल युक्त कीटनाशक का छिड़काव ना करते हुए जैविक रूप से तैयार कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। जब कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इस प्रकार की जा रही खेती को देखा तो उन्होंने कृषि विभाग के उपसंचालक को मौके पर ही कहा कि जो किसान इस प्रकार का प्रयोग कर रहे हैं उसके बारे में अन्य किसानों को भी जानकारी दी जाए जिससे अन्य किसान भी इसे अपना सकें। किसान से खरीदा टमाटर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने किसान से टमाटर खरीदे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेती को बढ़ावा मिलना चाहिए। केमिकल युक्त फल सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है इसलिए हमें जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा। विकासखंड बदरवास पहुंचकर ग्राम बारई में एग्रो होट्री सिस्टम एवं सूक्ष्म सिंचाई पद्धति का अवलोकन किया। बारई में किसान सेवाराम यादव द्वारा कृषि में सूक्ष्म सिंचाई पद्धति का उपयोग के अलावा  बागवानी  कृषि भी की जा रही है और वह कृषि से बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं। कोलारस में एक्सीलेंस स्कूल में वैक्सीनेशन टीम को दी बधाई कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कोलारस में एक्सीलेंस स्कूल में चल रहे वैक्सीनेशन कैंप का जायजा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एक्सीलेंस स्कूल में लगे कैंप में प्राप्त लक्ष्य का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति पर पूरी टीम को बधाई दी और वैक्सीनेशन टीम को अन्य जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए।


पोहरी एसडीएम एवं एसडीओपी ने छात्र-छात्राओं को दी आवश्यक जानकारी

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पोहरी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न शिवपुरी, 05 जनवरी 2022/ जिले के पोहरी विकासखंड अंतर्गत स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोहरी में एसडीएम राजन भी नाडिया एवं एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत व अजय शंकर त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई प्राचार्य नीरज गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर आईटीआई स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा आईटीआई कोर्स से होने वाले लाभ जिसमें स्वयं का रोजगार आत्मनिर्भर भारत एवं आईटीआई से प्लेसमेंट कैसे किया जाता है, इसके बारे में तथा पिछले विद्यार्थियों की उपलब्धि के बारे में बताया गया।एसडीएम राजन नाडिया द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि आप लोग आईटीआई कोर्स कर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं एवं आगे रोजगार पाने के बाद आपका जीवन ही बदल जाएगा। इस व्यवसाय से आत्मनिर्भर भारत अंतर्गत अन्य लोगों को भी शिक्षित कर रोजगार दे सकते हैं।एसडीओपी पोहरी निरंजन सिंह राजपूत द्वारा साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रमुख रूप से उन्होंने फेसबुक प्रोफाइल लॉक रखें बैंकिंग से जो चैटिंग होती है उसके बारे में विस्तार से समझाया एवं बताया कि आप लोग किसी लालच में आकर अपना आधार कार्ड या पैन कार्ड या अन्य कोई गोपनीय नंबर किसी को ना बताएं क्योंकि आजकल मोबाइल के द्वारा ही बहुत से लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।आईटीआई प्राचार्य नीरज गुप्ता द्वारा छात्रों को समय पर कार्य करने पर क्या-क्या फायदे होते है यह बताया गया। साथ ही अन्य ट्रेडों के बारे में जिनसे हमें व्यवसाय के लाभ हो सकता है के बारे में भी जानकारी दी गई। अंत में अतिथियों का आभार प्रदर्शन निखिल कुजुर प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा किया गया।


कलेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा वैज्ञानिक परीक्षण प्रयोग का अवलोकन

शिवपुरी, 05 जनवरी 2022/ विकासखण्ड शिवपुरी के ग्राम किरौली में कृषक श्री हरवंत सिंह के खेतों पर कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी के वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, वरिष्ठ वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) द्वारा ‘‘गेहूं की शून्य बिजाई तकनीक‘‘ पर डाले गये अनुसंधान प्रयोग का जिले के कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा अवलोकन किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह को तकनीक से जुड़े वैज्ञानिक डॉ. कुशवाह ने बताया कि इस तकनीक के द्वारा कृषक को प्रति हैक्टर 6 हजार रूपये तक की बचत के साथ-साथ एक माह पूर्व ही धान काटने के बाद समय पर ही गेहूं की बोनी हो जाती है। साथ ही कृषक को 15-20 प्रतिशत उपज भी अधिक मिलेगी।कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.एस.पी.सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र की इस अभिनव पहल को कृषि विभाग के माध्यम से जिले में धान-गेहूँ क्षेत्र में अधिक से अधिक क्षेत्र में फैलाने की आवश्यकता है। भ्रमण के दौरान जिले के उपसंचालक कृषि श्री यू.एस.तोमर ने बताया कि आगामी माहों में जिले के कृषकों को इस तकनीक के अवलोकनार्थ भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के डॉ.जे.सी.गुप्ता, पौध संरक्षण वैज्ञानिक, जिले के सहायक संचालक उद्यानिकी श्री कुशवाह के साथ-साथ जिले के कई अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!