बरेली 1 अप्रैल से रोजाना बरेली से मुंबई के लिए मिलेगी फ्लाइट
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
बरेली 1 अप्रैल से रोजाना बरेली से मुंबई के लिए मिलेगी फ्लाइट
बरेली दिनांक-17 मार्च 1 अप्रैल से रोजाना बरेली से मुंबई के लिए मिलेगी फ्लाइट, जानें क्या होगा नया समय इंडिगो ने बरेली-मुंबई के बढ़ते यात्रियों के मद्देनजर एक अप्रैल से मुंबई की फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। एक अप्रैल से बरेली-मुंबई फ्लाइट रोजाना कर दी गई है। इंडिगो ने बरेली-मुंबई के फ़्लाइट का समय भी बदल दिया है। एक अप्रैल से दोपहर 12 बजे एयरबस मुंबई से बरेली के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 2:30 बजे एयरबस बरेली पहुंचेगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद शाम 3:30 बजे मुंबई को उड़ान भरेगी।बरेली-मुंबई की फ्लाइट अभी सप्ताह में चार दिन उड़ान भर रही है। सोमवार, मंगलवार, शनिवार और रविवार को बरेली-मुंबई की फ्लाइट है।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041 )बरेली – ( सुमित कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 17 मार्च 2022- गुरुवार ।
बरेली दिनांक-17 मार्च 1 अप्रैल से रोजाना बरेली से मुंबई के लिए मिलेगी फ्लाइट, जानें क्या होगा नया समय इंडिगो ने बरेली-मुंबई के बढ़ते यात्रियों के मद्देनजर एक अप्रैल से मुंबई की फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। एक अप्रैल से बरेली-मुंबई फ्लाइट रोजाना कर दी गई है। इंडिगो ने बरेली-मुंबई के फ़्लाइट का समय भी बदल दिया है। एक अप्रैल से दोपहर 12 बजे एयरबस मुंबई से बरेली के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 2:30 बजे एयरबस बरेली पहुंचेगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद शाम 3:30 बजे मुंबई को उड़ान भरेगी।बरेली-मुंबई की फ्लाइट अभी सप्ताह में चार दिन उड़ान भर रही है। सोमवार, मंगलवार, शनिवार और रविवार को बरेली-मुंबई की फ्लाइट है। इंडिगो ने हाल ही में रुहेलखंड और उत्तराखंड में सर्वे कराया। जिसके मुताबिक होली के बाद बरेली-मुंबई की फ्लाइट में लोड बढ़ जाएगा।बड़ी संख्या में यात्री बरेली-मुंबई की यात्रा करेंगे। कोरोना का संक्रमण थमने के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इंडिगो ने एक अप्रैल से लागू होने वाले शेड्यूल में बरेली-मुंबई की फ्लाइट को रोजाना करने का ऐलान कर दिया है। बुकिंग भी शुरू हो गई है। फ्लाइट के समय भी बदलाव किया गया है। अभी 9:50 बजे मुंबई से फ्लाइट बरेली के लिए उड़ान भर रही है। जो एक अप्रैल से दोपहर 12 बजे मुंबई से बरेली के लिए रवाना होगी। बरेली से 3:30 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी, जो शाम को 5:45 बजे मुंबई पहुंचेगी। सप्ताह में बेंगलुरु की पांच दिन फ्लाइट बरेली-बेंगलुरु की फ्लाइट मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक एक अप्रैल से भी पांच दिन ही उड़ान भरेगी। मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फ्लाइट मिलेगी। इंडिगो ने एक अप्रैल से बरेली-बेंगलुरु की फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया है। बेंगलुरु से फ्लाइट सुबह 9.55 बजे बरेली को उड़ान भरेगी। दोपहर 12.50 बजे बरेली पहुंचेगी। यहां 1.10 घंटा रुकने के बाद 2 बजे बेंगलुरु रवाना होगी। जो शाम 5.10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |