हिमाचल प्रदेश के बसपा बल्ह विधानसभा के जन चेतना अभियान को जनता का जोरदार समर्थन, कार्यकर्ताओ में बढ़ा जोश – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

हिमाचल प्रदेश के बसपा बल्ह विधानसभा के जन चेतना अभियान को जनता का जोरदार समर्थन, कार्यकर्ताओ में बढ़ा जोश

1 min read
😊 Please Share This News 😊

हिमाचल प्रदेश: बसपा बल्ह विधानसभा के जन चेतना अभियान को जनता का जोरदार समर्थन, कार्यकर्ताओ में बढ़ा जोश
24 मार्च 2022 बहुजन समाज पार्टी बल्ह विधानसभा जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सदानंद साठे ने बताया कि प्रेम कुमार हवाल, प्रदेश महासचिव व प्रभारी मण्डी लोकसभा क्षेत्र (पूर्व बसपा प्रत्याशी बल्ह विधानसभा क्षेत्र) के कुशल नेतृत्व में जनचेतना अभियान का शुभारंभ करके नेरचौक कस्बे के आसपास के पंचायत क्षेत्रों रती, गलमा, मलथेहड और नगर परिषद क्षेत्र में अभियान चलाया गयायह अभियान हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में 01 मार्च 2022 से 14 अप्रैल 2022 तक चलाया जा रहा है।

Bsp Himachal Pradesh
Bsp Himachal Pradesh ki

प्रेम कुमार हवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ बसपा के 22 सूत्रीय जनचेतना अभियान के पर्चो को बांटा जा रहा है जिससे पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों को आम जनता नजदीकी से समझ रही है। सदानंद साठे ने बताया कि बल्ह विधानसभा में जनता का जनचेतना अभियान को अपार जन-समर्थन मिलने से कार्यकर्ता गदगद महसूस कर रहे हैं।इस अभियान में हरदेव सिंह, महासचिव जिला मण्डी, रमेश कुमार, कृपाराम, घनश्याम, चमन लाल, समीर कुमार व अन्य कार्यकर्ता अभियान में शामिल रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!