विधायक सदर ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, हरी दिखाकर रैली को किया रवाना – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

विधायक सदर ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, हरी दिखाकर रैली को किया रवाना

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :गोंडा :राम बहादुर मौर्य :02 अप्रैल 2022।

30 अप्रैल तक चलेगा अभियान, सहयोगी विभागों को भी दी गई जिम्मेदारी-जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह ने जिला अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के सभागार में किया इसके बाद उन्होंने संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा जनपद में सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संचारी रोग नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु रैली निकाली गई जो सीएमओ कार्यालय से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल पर समाप्त हुई। साथ ही जागरूकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिता आदि भी हुई।


एसीएमओ डॉ. ए0पी0 सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम  के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निरूशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा।

अभियान के दौरान कुपोषित बच्चों का भी होगा चिन्हांकन, अन्य विभाग भी करेंगे मदद

अभियान के दौरान आशा, आंगनवाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। फिर यह सूची ए.एन.एम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराता है।  इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर मौर्य जिला संवाददाता बहुजन इण्डिया 24न्यूज़ गोंडा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!