किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मध्य प्रदेश पहुँचे – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मध्य प्रदेश पहुँचे

1 min read
😊 Please Share This News 😊

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मध्य प्रदेश पहुँचे

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मध्य प्रदेश पहुँचे और किसानों को संबोधित कर राज्य सरकारों को चेतावनी दी। पंचायत में उ.प्र अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ‌बुद्धा सिंह प्रधान, आगरा मंडल अध्यक्ष व मध्य प्रदेश प्रभारी ‌गजेंद्र सिंह परिहार, जगदीश परिहार कोषाध्यक्ष, राजवीर लवानिया जिलाध्यक्ष आगरा भी पहुँचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश

टिकैत ने मध्य प्रदेश की किसान यूनियन को दो भागों में बांटा है। जिसमें से एक भाग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव तो वहीं दूसरी भाग के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश को मनोनीत किया है। मध्यप्रदेश के किसानों की अपील पर और किसानों की समस्याओं को सुनकर अबिलम्ब निस्तारण कराने हेतु 15 अप्रैल 2022 को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सभी कार्यकर्ता व यूनियन के पदाधिकारियों के साथ इटारसी स्टेशन मध्यप्रदेश उतरे। इटारसी रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश से नर्मदा माई के दर्शन आरती कर पंचायत स्थल की ओर जाने लगे और रास्ते मे गांव गांव जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया राकेश टिकैत का काफिला भ्रमण करते हुए कृषि मंडी ‌खातेगांव जिला देवास कार्यक्रम स्थान पर पहुंचा।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041): ( विजय कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक19 अप्रैल 2022-मंगलवार ।

पंचायत में मौजूद पीड़ित किसानों के द्वारा टिकैत के सामने विभिन्न समस्या उठाई गई। जिसमे प्रमुख रूप से नहरों में टेल तक पानी न पहुंचना,विद्युत विभाग द्वारा बिजली की कटौती कर किसानों को कम बिजली देना,जल्द ही एमएसपी गारंटी कानून लागू करना,चने की फसल किसान की 8 कुंटल प्रति एकड़ से ज्यादा ना खरीदारी करना,फोरलेन रोड के लिए जमीन अधिकृत करना व सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा न देना,फसल बीमा योजना के तहत पूर्ण नुकसान होने पर भुगतान न करना जैसी गंभीर समस्याओं का संज्ञान लेते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने साफ साफ शब्दों में वर्तमान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा सरकारों ने जल्दी ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो दिल्ली की तर्ज पर राज्य सरकारों का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदार स्वयं राज्य सरकार होंगी किसान की ‌नहीं। साथ ही उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि राज्यसरकार किसानों की प्रत्येक समस्या पर गंभीरता से ध्यान दे और उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करे ताकि किसानों को आंदोलन प्रदर्शन करने के लिए बाध्य ना होना पड़े।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश चौधरी ‌बुद्धा सिंह प्रधान, गजेंद्र सिंह परिहार‌ आगरा मंडल अध्यक्ष व प्रभारी मध्य प्रदेश, जगदीश परिहार कोषाध्यक्ष, मंडल राजवीर लवानिया जिला अध्यक्ष आगरा, रणवीर सिंह चाहर प्रमुख महासचिव आगरा मंडल, अनिल यादव प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, संजय सांकले प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश, सुभाष मल्होत्रा प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश, चौधरी करुआ सिंह राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, गजेंद्र सिंह गाबर मंडल उपाध्यक्ष आगरा उत्तर प्रदेश, ओम पटेल संगठन मंत्री मध्य प्रदेश, सुरेश पाटीदार जिला अध्यक्ष भोपाल मध्य प्रदेश, शैलेश यादव वरिष्ठ कार्यकर्ता बीकेयू राजेंद्र अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला हरदा बसंतराय खेड़ा प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश संजय भाई वरिष्ठ कार्यकर्ता बीकेयू सतीश शर्मा युवा जिला अध्यक्ष उज्जैन मध्य प्रदेश संतोष कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश अर्जुन सिंह बालियान, बीकेयू वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम पटेल जिला अध्यक्ष देवास मध्य प्रदेश किशोर जाट युवा जिलाध्यक्ष देवास मध्य प्रदेश, रामकृष्ण पाटिल वरिष्ठ कार्यकर्ता मध्य प्रदेश सहित सेकड़ो किसान और किसान महिलाएं आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!