नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर की बैंक आँफ इंडिया के कर्मचारियों पर लगे रिश्वत लेने का आरोप – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

नगर की बैंक आँफ इंडिया के कर्मचारियों पर लगे रिश्वत लेने का आरोप

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : सुजाउददीन मंसूरी : : नगर की बैंक आँफ इंडिया के कर्मचारियों पर लगे रिश्वत लेने का आरोप

नगर की बैंक आँफ इंडिया के कर्मचारियों पर लगे रिश्वत लेने का आरोप कुसमरा/मैनपुरी। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण लेने बाले छोटे व मझले दूकानदारों को बैंक प्रशासन ऋण पास कराने के नाम पर महिनों से चककर लगबा रहे हैं। ज़ब दुकानदारों ने बैंक मैंनेजर व फील्ड आफिसर से ऋण ना पास करने का कारण पूँछा तो उन्होंने दुकानदारों से रिश्वत लेने की मांग की। गुस्साए दुकानदारों ने बैंक के बाहर खड़े होकर मैनेजर व फील्ड ऑफिसर के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुसमरा निवासी रामकुमार, रूपेश, रानी, राधाकृष्ण व आशुतोष आदि ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया की शाखा प्रबंधक राजाबाबू व फील्ड ऑफिसर राकेश सिंह ने होने दलाल सैट कर रखे हैं, उन्ही के माध्यम से पहुंची ऋण लेने वाले आवेदकों की फाइल पास की जाती हैं, जिनसे मुंह मांगी मोटी रिश्वत बसूल करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रधानमत्री मुद्रा योजना के तहत देने वाले ऋण पर प्रति आवेदक से दस प्रतिशत रिश्वत की मांग की जा रही हैं। फील्ड मैनेजर भी लोन पास कराने को लेकर रिश्वत की मांग करता है। एक सप्ताह पूर्व एलडीएम अनिल तिवारी ने शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए जांच भी की थी, लेकिन साक्ष्य ना मिलने पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी थी। प्रदर्शन करने बालो मे आलोक सविता, मुकुल, बिक्रम सिंह, सत्यभान, नीरज, पवन कुमार, उमाशंकर, बाबूराम, सोनू, कमलसिंह, संजीव कुमार आदि हैं। शाखा प्रबंधक राजाबाबू का कहना कि लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं, एक व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों के नाम ऋण पास कराने का दबाव बना रहा था, जिसकी मना करने पर वह सड़यंत्र के तहत लोगों को इकठ्ठा कर दबाव बनाना चाहता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!