8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : गोंडा :: राम बहादुर मौर्य :: 8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया
8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। शरीर और मन की शान्ति की लिए योग बहुत जरूरी है-प्रभारी जिला जज उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदय श्रीमती मीता कुमारी के आदेशानुसार तथा डॉ० दीनानाथ सप्तम अपर जिला जज एवं श्री कृष्ण प्रताप सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा की उपस्थिति में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ योग प्रशिक्षक द्वारा किया गया। उक्त के सम्बन्ध में आज दिनांक 21.06.2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिला कारागार गोण्डा में समय प्रातः 07:00 से 08:00 बजे आयोजित किया गया , जिसमें श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार गोण्डा तथा कर्मचारी सहित बन्दीगण उपस्थित रहे ।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। शरीर और मन की शान्ति की लिए योग बहुत जरूरी है-प्रभारी जिला
जज उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदय श्रीमती मीता कुमारी के आदेशानुसार तथा डॉ० दीनानाथ सप्तम अपर जिला जज एवं श्री कृष्ण प्रताप सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा की उपस्थिति में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ योग प्रशिक्षक द्वारा किया गया। उक्त के सम्बन्ध में आज दिनांक 21.06.2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिला कारागार गोण्डा में समय प्रातः 07:00 से 08:00 बजे आयोजित किया गया , जिसमें श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार गोण्डा तथा कर्मचारी सहित बन्दीगण उपस्थित रहे । इसी प्रकार आज दिनांक -21.06.2022 को आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयुष मंत्रालय द्वारा निर्गत प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए जनपद न्यायालय परिसर गोण्डा में योगाभ्यास
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्रीमती मीता कुमारी द्वारा बताया गया कि शरीर और मन की शान्ति की लिए योग बहुत जरूरी है। योग के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने और पूरी दुनिया में योग को पंहुचाने के लिए हर साल 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 21 जून दिन मंगलवार को 8 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के दिन दुनिया भर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग दिवस मनाते हैं । योग शरीर को बहुत फायदे पंहुचाता है। शरीर को निरोगी रखने के लिए योग करना जरूरी है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का मकसद है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आज आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जजशिप गोण्डा के सम्मनित न्यायिक अधिकारी कु० आफसा प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश , सुश्री शैली राय द्वितीय अपर प्रधान न्यायाधीश, नितिन श्रीवास्तव अपर जिला जज , विद्याभूषण पाण्डेय अपर जिला जज , सुश्री सुषमा प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , नासेहा वसीम सिविल जज (सी ० डि०) / एफटीसी , सुश्री काव्या सिंह सिविल जज (जू०डि०) , सुश्री सौम्या मिश्रा अपर सिविल जज (जू० डि०) , सत्य प्रकाश नारायण तिवारी अपर सिविल जज (जू० डि०) ,रविकान्त अपर सिविल जज (जू० डि०) , प्रशासनिक अधिकारी रवि सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण तथा पराविधिक स्वयं सेवक कन्हैया लाल तिवारी , प्रभूनाथ , मो० इरफान आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
