आई.जी.आर.एस के लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण करायें सम्बन्धित अधिकारियों-सीआरओ
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : गोंडा :: राम बहादुर मौर्य :: आई.जी.आर.एस के लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण करायें सम्बन्धित अधिकारियों-सीआरओ
जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में ई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, ऑनलाइन प्राप्त सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, महिला हेल्प डेस्क, एन्टी भू-माफिया सहित आदि सन्दर्भों के 3340 लंबित सन्दर्भ व 2405 डिफाल्टर सन्दर्भ के सम्बन्ध में मुख्य राजस्व अधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित तथा डिफाल्टर प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करें।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में ई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, ऑनलाइन प्राप्त सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, महिला हेल्प डेस्क, एन्टी भू-माफिया सहित आदि सन्दर्भों के 3340 लंबित सन्दर्भ व 2405 डिफाल्टर सन्दर्भ के सम्बन्ध में मुख्य राजस्व अधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित तथा डिफाल्टर प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करें। उन्होंने ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों का निराकरण शीर्ष प्राथमिकताओं के अनुरूप किये जायें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर प्रकरणों का निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जायेगी। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी निर्धारिता समयावथि के अन्दर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनकापुर कीर्ति प्रकाश, डीएसओ सुरेंद्र यादव, डीआईओएस राकेश कुमार, बीएससी अखिलेश प्रताप सिंह, डीपीआरओ रोहित भारती, समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, श्रम अधिकारी योगेश दीक्षित, जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
