हरदोई पुलिस की मदद से फल-फूल रहा अवैध शराब का धंधा
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :हरदोई : :आदित्य गौतम :: Date :31- 8-2022 :: हरदोई पुलिस की मदद से फल-फूल रहा अवैध शराब का धंधा
बेहटागोकुल/हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के शिरोमणि नगर गांव में धड़ल्ले से अवैध शराब बनाई व बेची जा रही है। इस कारोबार से गांव का माहौल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब का कारोबार पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहा है बेहटा गोकुल थाना छेत्र के गांव पीलापुर जसमई खिरौना, चंदूपुर खैराई फत्तेपुर हिमायुपुर कोडरा सरैया आदि गांवों में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
बेहटागोकुल/हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के शिरोमणि नगर गांव में धड़ल्ले से अवैध शराब बनाई व बेची जा रही है। इस कारोबार से गांव का माहौल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब का कारोबार पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहा है बेहटा गोकुल थाना छेत्र के गांव पीलापुर जसमई खिरौना, चंदूपुर खैराई फत्तेपुर हिमायुपुर कोडरा सरैया आदि गांवों में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है। सूत्रों की मानें तो इस धंधे में अधिकतर महिलाएं लगी हुई हैं। घर के पुरुष शराब के कच्चे माल की आपूर्ति करते हैं और बनाने व बेचने का कार्य महिलाओं के जिम्मे है। यहां के अधिकतर घरों में स्प्रीट से शराब बनाई जाती है। धंधा सुबह शुरू होता है तो देर रात तक चलता रहता हैं। इसके अधिकतर ग्राहक मजदूर वर्ग के हैं। शिरोमणि नगर गांव में सुवह से शाम तक पुलिस बनी रहती है लेकिन शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस तक का खौफ नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कारोबार के बारे में पुलिस को सब कुछ पता है, लेकिन वह कार्रवाई से परहेज करती है। पुलिस दामन साफ रखने के लिए छापा मारती हैं। जानकारी कारोबारियों को पहले ही मिल जाती हैं। कोरमपूर्ति के लिए पांच से दस लीटर शराब बरामद कर अपनी पीठ थपथपा ली जाती है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
