किसान महापंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्या समाधान ना करने के कारण आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

किसान महापंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्या समाधान ना करने के कारण आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या : : फूलचन्द्र :: Date :05 – 9 -2022 :: किसान महापंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्या समाधान ना करने के कारण आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव

5 सितंबर अयोध्या। अनिश्चितकालीन धरने के 19 वे दिन धरना स्थल तिकोनिया पार्क में आयोजित किसान महापंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्या समाधान ना करने के कारण आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव किया और कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर जमीन पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिलाधिकारी सदर को बैठाकर बिंदुवार 1 -1 समस्याओं पर चर्चा किया जिसमें राजस्व संबंधी कई समस्याओं का समाधान अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया और मुख्य सचिव को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

ज्ञातव्य है कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा 18 अगस्त 2022 से तिकोनिया पार्क सदर तहसील के सामने अनिश्चितकालीन धरना चलाया जा रहा था जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया था जिसके कारण आज किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था महापंचायत में भारी संख्या में किसान महिलाएं व वृद्ध मौजूद थे 3:30 बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों के पंचायत में ना आने के कारण भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी काफी आक्रोशित हो गए और शासन -प्रशासन विरोधी नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और मुख्य मुख्य द्वार पर बैठकर मार्गों को जाम करते हुए पंचायत शुरू कर दिया जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला अधिकारी सदर ने बैठकर बिंदुवार समस्याओं को सुना प्रदर्शन में मौजूद भारी पुलिस बल कई बार भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को रोकने का प्रयास किया परंतु भारी भीड़ में पुलिस बल को धत्ता बताते हुए और किनारे करते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के अलावा जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा जिला उपाध्यक्ष गण शंकर पाल पांडे, रंजीत गोरी, जिला कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा, जिला सचिव पंकज सिंह दशरथ सिंह मोहम्मद अली मोहम्मद इस्लाम तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा संतोष वर्मा रवि शंकर पांडे रामगोपाल मौर्य शिवराम शर्मा महेंद्र वर्मा जगदीश यादव प्रेम शंकर वर्मा रामू चंद विश्वकर्मा रामसुमेर भारती बाबूराम तिवारी राजदेव यादव राजकुमार यादव भोला सिंह टाइगर डॉ राम शकल वर्मा उर्मिला निषाद जगन्नाथ पटेल कुसुम रावत जमुना रावत शांति मोरिया राजकुमारी देवी आदि कई सौ कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!