पेरियार ई.वी.रामास्वामी की 143 वीं जयंती मनाई गई – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

पेरियार ई.वी.रामास्वामी की 143 वीं जयंती मनाई गई

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : कासगंज : : रवीश कुमार गौतम :: Date ::19 – 9 -2022 ::पेरियार ई.वी.रामास्वामी की 143 वीं जयंती मनाई गई

उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद कासगंज के पदाधिकारियों के द्वारा मण्डल कार्यालय सिटी रोड पर पेरियार ई.वी.रामास्वामी की 143 वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर दयाल जाटव ने व संचालन रामकरन राज ने किया।सर्वप्रथम मण्डल अध्यक्ष होशियार सिंह निमेष एवं जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल जाटव,मोहनलाल सागर जिलाध्यक्ष एटा एवं उपस्थित पदाधिकारियों के साथ पेरियार ई.वी.रामास्वामी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

मोहनलाल सागर ने बताया कि पेरियार साहब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास के खिलाफ पूरे जीवन काम किया था। संजय कुमार ने कहा कि हमें समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही असमानता, अंधविश्वास और कुरीतियों से छुटकारा मिल सकता है। वीरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि हमें महापुरुषों के बताए मार्ग पर चल कर समाज हित के कार्यों को करते हुए अपने शिक्षक के दायित्वों को पूरा करना है।मुख्य वक्ता मण्डल अध्यक्ष होशियार सिंह निमेश ने संगठन की मजबूती के लिए शिक्षक साथियों से काम करने की अपील की, उन्होंने कहा कि पेरियार ई.वी.रामास्वामी को हम लोग आज इसी बजह से याद कर रहे है क्योंकि उन्होंने समाज के लिए संगठित रूप से काम किया था।अध्यक्षता कर रहे रामेश्वर दयाल जाटव ने बताया कि पेरियार ई.वी.रामास्वामी दक्षिण भारत में सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा थे ।उन्होंने समाज में व्याप्त बुराईयों का कडा बिरोध किया।वे सती प्रथा, दासी प्रथा, बालविवाह, अंधविश्वास और आडंबरों के सख्त बिरोधी थे।वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने और मानवीय मूल्यों के समर्थक थे।कार्यक्रम में अनिल कुमार माथुर, देशराज सिंह, सचिन कुमार राव, मोहन लाल सागर, संजय कुमार, वीरेन्द्र कुमार गौतम, रामेश्वर दयाल जाटव, होशियार सिंह निमेश, धर्मेंद्र सिंह, रामकरन राज,अरुण कुमार, राजेंद्र सिंह, बबिता सिंह एवं मीरा राज आदि शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!