दिनाँक 17.09.2022 ज्वालापुर ब्रांच बहादराबाद निरंकारी महिला सन्त समागम हुआ सम्पन्न
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : हरिद्वार : :कमल कुमार :: Date ::19 – 9 -2022 :: दिनाँक 17.09.2022 ज्वालापुर ब्रांच बहादराबाद निरंकारी महिला सन्त समागम हुआ सम्पन्न
दिनाँक 17.09.2022 को ज्वालापुर ब्रांच बहादराबाद में एक विशाल निरंकारी महिला सन्त समागम सम्पन्न हुआ, जिसमे बालावाला देहरादून से ज्ञान प्रचारक बहन पु. पुष्पा बिष्ट जी ने विशेष रूप से कृपा की। पु. बहन पुष्पा बिष्ट जी ने अपने विचारों में फरमाया कि कैसे आज महलाये सत्गुरु के बतलाये हुए मार्ग पर चलकर यहां अपने घर को स्वर्ग बना रहीं हैं वहीं इस समाज मे भी भाईचारा, मानवता की सेवा और सब के भले की कामना कर के दिखा रहीं हैं।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
दिनाँक 17.09.2022 को ज्वालापुर ब्रांच बहादराबाद में एक विशाल निरंकारी महिला सन्त समागम सम्पन्न हुआ, जिसमे बालावाला देहरादून से ज्ञान प्रचारक बहन पु. पुष्पा बिष्ट जी ने विशेष रूप से कृपा की। पु. बहन पुष्पा बिष्ट जी ने अपने विचारों में फरमाया कि कैसे महलाये सत्गुरु के बतलाये हुए मार्ग पर चलकर यहां अपने घर को स्वर्ग बना रहीं हैं वहीं इस समाज मे भी भाईचारा, मानवता की सेवा और सब के भले की कामना कर के दिखा रहीं हैं। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से जब इस परम् पिता परमात्मा के दर्शन करतें हैं तो इस जीवन को जीने का नजरिया बदल जाता है। फिर हर जन में इसका ही रूप नजर आता है और फिर जब सबका आदर सत्कार करते चले जातें हैं तो यह जीवन स्वर्गमय बन जाता है। फिर तो इन्सान यहां खुद आनंदमय रहता है वहीं आप के आसपास के माहौल को भी आनन्दित करता चला जाता है।ज्वालापुर ब्रांच के मुखी महात्मा श्री मंगत राम जखमोला जी ने यहां आयी हुई संगत का धन्यवाद दिया वहीं यह भी बताया कि कैसे सतगुरु की कृपा से ब्रांच के भाई बहनों ने मिलजुल कर सेवा करके इस सत्संग को सफल बनाने का प्रयास किया।पूरे हरिद्वार क्षेत्र से बढ़चढ़ कर भाई बहनों ने पहुंचकर सत्संग का आनन्द लिया व सतगुरु के आशीर्वाद के पात्र बने।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |