सरकार ने मनरेगा मजदूरों के मंच प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए लिखित में समय दिया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

सरकार ने मनरेगा मजदूरों के मंच प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए लिखित में समय दिया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : हरियाणा : : सुरेंद्र पाल सिंह जींद :: Date ::19 – 9 -2022 :: सरकार ने मनरेगा मजदूरों के मंच प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए लिखित में समय दिया

हांसी:-दिनाक 16-09-2022 अखिल भारतीय मनरेगा सहयोग मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक व प्रांतीय संयोजक राम अवतार सुलचानी ने प्रैस वार्ता में पत्रकारो को संबोधित करते हुऐ कहा कि15 सितंबर मुख्य मंत्री के आवास पर करनाल में घेराव के बाद हरियाणा सरकार ने मनरेगा मजदूरों के मंच प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए लिखित में समय दिया है। मांगे पुरी नही हुई तो लड़ेंगे आर पार की लड़ाई ।हरियाणा व केंद्र सरकार मनरेगा मजदूरों तथा ग्रामीण मजदूरों की रोजी रोटी पर हमले कर रही है। मनरेगा मजदूरों की मांगों पर 15 सितम्बर को हरियाणा भर के मनरेगा मेट तथा मजदूर करनाल में मुख्य मंत्री आवास करनाल पर विरोध प्रदर्शन किया हजारों की संख्या में मजदूर शामिल हुए।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

 

मनरेगा मजदूरों, मेट तथा एबीपीओ सहित विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों पर केंद्र सरकार तथा हरियाणा सरकार को अवगत करवाया गया है। मुख्य मंत्री हरियाणा सरकार मंच के प्रतिनिधिमंडल को समय रहते वार्ता के लिए समय देकर मनरेगा मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने का लिखत आसवासन दिया है। सरकार तथा अधिकारियों के प्रती भारी रोष है।रोटी रोजी कमाने का भारी संकट मजदूरों के सामने खड़ा हो गया है।महंगाई दर के अनुसार मनरेगा मजदूरों कि दिहाड़ी 600 रुपए प्रतिदिन ,काम ना देने पर बेरोजगारी भत्ता दिलवाया जाएं। जब तक मेट पक्के नहीं होते मैट को न्युनतम वेतन दिया जाए, मेट सहित विभाग को पक्का किया जाए। ऑन लाइन हाजरी के साथ ऑफलाइन को जारी रखा जाए। मनरेगा मजदूरों को पूरा साल काम दिया जाए। मनरेगा मजदूरों को बी. पी. एल. सूचि में शामिल किया जाए। दुर्घटना पर 25 लाख रूपये मुआवजा तथा आश्रितो को सरकारी नौकरी दी जाए। मनरेगा में काम के लिए औजार दिया जाए। इन सवालों पर एक अगस्त को हरियाणा भर में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया तथा 5 सितंबर को भी विधायको व मंत्रियों को मांग पत्र सौंप कर समस्यो का समाधान करने बारे आवासो पर प्रतिनिधिमंडल मिला है।प्रैस के माध्यम से कहना चाहते हैं कि यदि मांगे पुरी नही हुई तो हरियाणा का 22 लाख मनरेगा मजदूरों ने आन्दोलन करने की पूरी तैयारिया कर ली गई है, आर पार का संघर्ष होगा। वार्ता में राम अवतार सुलचानी,सुमन भटोल, जिला सयोजक बालराज मायड़ हिसार , तहसील सयोजक सुमन भटोल, मीनू , रमेश खरबला। जारी कर्ता राम अवतार सुलचानी हांसी लेबर सेड़ पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए राम अवतार सुलचानी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!