मंत्री जयवीर सिंह ने S.B.R.L. एजूकेशनल अकादमी में आयोजित लोकपर्व कायर्क्रम को संबोधित किया
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: Date :: 3 .10 .2022:: मंत्री जयवीर सिंह ने S.B.R.L. एजूकेशनल अकादमी में आयोजित लोकपर्व कायर्क्रम को संबोधित किया
कुरावली रामलीला ग्राउंड के लिए मंत्री जयवीर सिंह ने खोली सौगाते मैनपुरी 02 अक्टूबर, 2022- पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने एस.बी.आर.एल. एजूकेशनल अकादमी में जिला प्रशासन, लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी एवं विद्यालय की प्रबंधक डॉ. स्तुति गुप्ता के निर्देशन में आयोजित लोकपर्व कायर्क्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार कई कायर्क्रम भव्यता, धूमधाम, हषोर्ल्लास के साथ जनपद में आयोजित कराए गये। अमृत महोत्सव के अंतगर्त 11 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कायर्क्रम, प्रस्तुतियां जनपद में आयोजित हुयीं।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
पिछले 05 सालों से इस तरह के कोई भी कायर्क्रम आयोजित नहीं कराए जा रहे थे लेकिन अब लगातार कायर्क्रमों की संख्या बढ़ी है। लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल बना है, जिस तरीके से कायर्क्रम आयोजित कराए जा रहे है। ताकि जनपद के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत की जानकारी हो सके और वह अपनी पुरानी परंपरागत विधाओं से जुड़कर इसे आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकें। उन्होने कहा कि विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा हरण के उपरांत अशोक वाटिका में व्योग में बैठीं माता सीता का चित्रण एवं भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का प्रदशर्न बेहद मनमोहक था। इस चित्रण में शामिल सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने अपने-अपने किरदार को बखूबी निभाया और मात्र 05 मिनट के अंदर रामलीला का पूरा वणर्न कर दिखाया। पयर्टन मंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के परिपेक्ष्य में पृष्ठभूमि की मंशा है कि प्रदेश सरकार भारत के विभिन्न राज्यों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान करें। प्रदेश में अब तक 07 राज्यों के साथ-साथ 03 अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में एम.ओ.यू. कर चुके हैं। विश्व के ऐसे 28 देश जहां सनातन धर्म, हिन्दू परंपरा को मानने वाले लोग मौजूद है, के साथ भी वार्ता की जा रही है। उन सब देशों के साथ अगले 01 साल के अंदर एम.ओ.यू. करके सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु कायर्क्रम शुभारंभ किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए खुशी की बात है कि विभिन्न प्रांतों की संस्कृति, भाषा और उनकी मान्यताओं वाली परंपरा जिस तरह से आदिवासी लोग देवी को खुश करने के लिए उनकी पूजा-अचर्ना करते हैं। इसका चित्रण आज अवधि क्षेत्र की गायिका द्वारा किया गया है साथ ही झारखंड के कलाकारों द्वारा छाऊ लोकनृत्य (महिषासुर मदिर्नी) की प्रस्तुति देकर कायर्क्रम उपस्थित श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन कराया। संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जनपद के एतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का जीणोर्द्धार कराकर उन्हें पयर्टन के रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है ताकि प्रत्येक जनपद की पहिचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से हो और पयर्टक वहां घूमने जायें। उन्होने कहा कि इसी श्रृंखला में जनपद के पुरातात्विक महत्व के स्थलों को विकसित करने का वीणा सांस्कृतिक विभाग ने उठाया है। प्रथम चरण में जनपद के स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा महाराजा तेज सिंह के किले एवं विख्यात शीतला देवी मंदिर के जीणोर्द्धार करने की कायर्योजना बनायी लेकिन भूमि विवाद के कारण यह कार्य संभव नहीं हो सका। उन्होने कहा कि जनपद मुख्यालय के एतिहासिक रामलीला मैदान के सम्पर्क मार्ग के विकास हेतु रू. 70 लाख, कुरावली के रामलीला मैदान की बाउण्ड्रीवाॅल, जीणोर्द्धार, गेट, मंच निमार्ण हेतु रू. 02 करोड़, च्यवन ऋषि आश्रम में मूलभूत सुविधाओं एवं सौन्दयीर्करण हेतु रू. 05 करोड़, माकर्ण्डेय महादेव मंदिर के पुनरउद्धार, सौन्दयीर्करण हेतु लगभग रू. 04 करोड़ की धनराशि शासन स्तर से उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि अगले 05 साल में जनपद के सभी एतिहासिक स्थलों का पुनरउद्धार कराकर जनपद को पयर्टन के मानचित्र पर प्रदेश में ऊपर लाने का कार्य होगा। जनपद विकसित जनपद के साथ-साथ पयर्टन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान स्थापित करेगा। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि पावन नवरात्रि के अवसर पर देश के परंपरागत सांस्कृतिक विरासत का प्रदशर्न पयर्टन मंत्री के सौजन्य से जनपदवासियों को देखने को मिला। इसके लिए जिला प्रशासन, जनपदवासी उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पयर्टन मंत्री के मन में हमेशा जनपद के सवार्ंगीण विकास का ख्याल रहता है। वह हमेशा यहां के लोगों के हितों के बारे में सोचते रहते हैं। उनके ही अथक प्रयासों के कारण विगत 03 वर्षो से बंद जनपद की ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदशर्नी का इस बार भव्य आयोजन हो सका। हर घर तिरंगा अभियान के दौरान भी उनके सक्रिय सहयोग के फलस्वरूप जनपद में 05 लाख से अधिक झंडे फहराए गए। वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कायर्क्रम आयोजित हुए, जिसकी गूंज प्रदेश में सुनाई दी। उन्होंने कहा कि जनपद के ऐतिहासिक, पुरातात्विक महत्व के स्थलों का जीर्णोद्धार, मुख्य चैराहों के सौंदयीर्करण के लिए भी पयर्टन मंत्री ने नेतृत्व देकर शासन स्तर से धनराशि अवमुक्त कराने का कार्य किया। जल्द ही विकास एवं प्राकृतिक महत्व के स्थलों के जीर्णोद्धार के उपरांत जनपद की तस्वीर बदली हुयी दिखेगी, जनपद प्रदेश में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।निदेशक लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान अतुल द्विवेदी ने कहा कि पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री के कुशल नेतृत्व में संस्थान से जुड़े कलाकारों को बहुत समय बाद जनपदों में अपनी कला प्रदशिर्त करने के अवसर प्रदान हो रहे हैं। विभाग का अधिकतर बजट कलाकारों के ऊपर व्यय किया जा रहा है। इन कलाकारों को अपनी परंपरागत विधाओं को जन-सामान्य के सम्मुख प्रदशिर्त करने के अवसर मिल रहे हैं। लोक एवं जनजाति कला, संस्कृति संस्थान पयर्टन मंत्री का आभारी है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक एस.सी. गुप्ता, प्रधानाचार्या डा. स्तुति गुप्ता, अनुराग गुप्ता एवं उनकी टीम ने सभी आगतुंकों को बुके प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, उप जिलाधिकारी सदर, किशनी, नवोदिता शर्मा, आर.एन.वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, पयर्टन अधिकारी प्रदीप टमटा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक चैहान, जिला संचालक रामनाथ, जिला प्रचारक धर्मेंद्र, धीरू राठौर, अमित गुप्ता, करनपाल सिंह चैहान, शिवदत्त भदौरिया, भूपेंद्र यादव, उदय चैहान आदि उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |